{"_id":"f542b9e30000710746ea635e9767b8d4","slug":"epfo-online","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएफ अकाउंट की राशि देखिए ऑनलाइन","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
पीएफ अकाउंट की राशि देखिए ऑनलाइन
एजेंसी
Updated Mon, 09 Sep 2013 08:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार के पीएफ फंड (ईपीएफ) में योगदान करने वाले पांच करोड़ कर्मचारी (सब्सक्राइवर) शुक्रवार से इंटरनेट पर अपने अकाउंट का अपडेट देख सकेंगे और इसका प्रिंटआउट भी ले सकेंगे।
विज्ञापन
ईपीएफओ के सेंट्रल कमिश्नर के.के. जालान ने कहा है कि शुक्रवार से सब्सक्राइवर रियल टाइम बेसिस पर अपने अकाउंट का ऑनलाइन जायजा ले सकेंगे। इस समय ईपीएफओ की ओर से कर्मचारियों को साल में एक अकाउंट स्टेटमेंट मिलता है।
विज्ञापन
ईपीएफओ इसकी पर्ची सितंबर तक डिस्पैच करता है। कई बार कर्मचारियों के पास यह देरी से पहुंचती है क्योंकि इसे बांटने की जिम्मेदारी नियोजकों (एम्पलॉयर) को दी जाती है। गौरतलब है कि ईपीएफओ ही कर्मचारियों के प्रॉविडेंट फंड का प्रबंधन करता है।
विज्ञापन
अब नई सुविधा के मुताबिक कर्मचारी अपना पीएफ नंबर डालकर 31 मार्च तक पीएफ की राशि और ब्याज का जोड़ देख सकते हैं।
अप्रैल, 2013 से भी पीएफ की राशि सीधे ऑनलाइन देखी जा सकती है लेकिन इसमें ब्याज जुड़ा नहीं होगा, क्योंकि मौजूदा वित्त वर्ष (2013-14) के लिए इसकी दर घोषित नहीं हुई है।
हालांकि कर्मचारी अगर चाहे तो उसे इसकी पर्ची भेजी जाएगी। शुक्रवार को श्रम मंत्री शीशराम ओला ईपीएफओ की नई सुविधा का उद्घाटन करेंगे। इस नई सेवा के जरिये वो सब्सक्राइवर भी अपना अकाउंट देख सकेंगे, जो अब इसमें योगदान नहीं कर रहे हैं।