{"_id":"60317c078ebc3ee9584b1980","slug":"epfo-new-enrolments-grows-24-percent-to-12-54-lakh-in-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 फीसदी वृद्धि के साथ दिसंबर में 12.54 लाख ईपीएफओ पंजीकरण","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
24 फीसदी वृद्धि के साथ दिसंबर में 12.54 लाख ईपीएफओ पंजीकरण
Sun, 21 Feb 2021 02:47 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 21 Feb 2021 02:47 AM IST
विज्ञापन
epfo
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर में उसके शुद्ध नए पंजीकरण की संख्या 24 फीसदी बढ़कर 12.54 लाख हो गई। इन आंकड़ों में कोरोना महामारी के बीच औपचारिक क्षेत्र में रोजगार की स्थिति का पता चलता है।
विज्ञापन
श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ईपीएफओ के अनंतिम वेतन आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर 2020 में शुद्ध आधार पर 12.54 लाख खाताधारक बढ़े, जो एक सकारात्मक संकेत है। वर्ष दर वर्ष आधार पर वेतन के आंकड़े दिसंबर में 24 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्शाते हैं।
विज्ञापन
खाताधारकों में बढ़ोतरी का यह आंकड़ा कोरोना से पहले के स्तर के समान है। यह बढ़ोतरी नवंबर 2020 के मुकाबले 44 फीसदी अधिक है। आंकड़ों के मुताबिक कोविड-19 महामारी के बावजूद ईपीएफओ ने चालू वित्त वर्ष की पहली तीन तिमाहियों के दौरान लगभग 53.70 लाख खाताधारकों को जोड़ा।
विज्ञापन