फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   epfo is changing from new year, all services to become digital

नए साल में EPFO करने जा रहा ये बड़ा बदलाव, सारी सर्विसेज हो जाएंगी डिजिटल

Wed, 20 Dec 2017 04:07 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला डिजिटल, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला डिजिटल, नई दिल्ली Updated Wed, 20 Dec 2017 04:07 PM IST
विज्ञापन
epfo is changing from new year, all services to become digital
epfo

नए साल में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) बहुत बड़ा बदलाव करने जा रहा है। इस बदलाव के तहत सारी सर्विसेज डिजिटल हो जाएंगी। इसका मतलब ये है कि नए साल से ईपीएफओ के 4.6 करोड़ अंशधारकों को बढ़िया सर्विस मिलेगी। इसके साथ ही स्टॉक मार्केट में निवेश करने की सीमा को बढ़ाया जाएगा। 

विज्ञापन


पीएफ अकाउंट को आधार से जोड़ा जाएगा 
सेंट्रल पीएफ कमिश्नर वीपी जॉय ने कहा कि पीएफ अकाउंट को आधार से जोड़ा जाएगा। पीएफ अकाउंट को UAN  से लिंक करने के बाद अब अपने करोड़ों अंशधारकों को एक और तोहफा दे दिया है। अब पीएफ खाताधारकों को नौकरी बदलने के बाद अपना अकाउंट नहीं बदलना पड़ेगा।  
विज्ञापन


वीपी जॉय ने कहा कि अगले महीने से जैसे ही कोई व्यक्ति अपनी नौकरी को बदलेगा, वैसे ही उसका पीएफ अकाउंट चेंज हो जाएगा और पुराने अकाउंट को बंद करने की परेशानी से भी मुक्ति मिलेगी। पीएफ कमिश्नर ने कहा कि पीएफ खातों को आधार से लिंक किया जा रहा है। आधार से लिंक होने के बाद पीएफ खाता परमानेंट हो जाएगा जिसको भविष्य में चेंज करने की जरुरत नहीं पड़ेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएफ, पेंशन का एक ही दिन मिलेगा पैसा
अब कर्मचारियों को उनके रिटायरमेंट वाले दिन ही प्रोविडेंट फंड (पीएफ) और पेंशन का पैसा मिल जाएगा। ईपीएफओ अपने अंश धारकों के लिए सभी सेवाएं ऑनलाइन करने जा रहा है। आधार कार्ड लिंक करना इस दिशा में पहल है।

ऑनलाइन सेवाओं में पीएफ से निकासी और पेंशन का निर्धारण भी शामिल होगा। आधार से लिंक होने के बाद अंश धारक इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से लेन-देन कर सकेंगे। अंशधारकों के यूएएन से लिंक होते ही पीएफ दफ्तर से जुड़े कार्यों के लिए विभागीय और अफसरों के चक्कर लगाने की मुक्ति मिल जाएगी।

एक UAN से जुड़ेंगे सभी अकाउंट

epfo is changing from new year, all services to become digital
EPFO

देशभर में अंशधारकों को यूएएन से जोड़ने का काम चल रहा है। इसके लिए अंशधारकों को पीएफ कार्यालय में अपने आधार कार्ड की डिटेल देनी होगी। साथ में बैंक खाते की जानकारी भी देनी होगी। आधार कार्ड की डिटेल नियोक्ता के माध्यम से दी जाएगी। इसमें आनॅलाइन एक फार्म में नियोक्ता और अंशधारक के डिजिटल हस्ताक्षर होंगे। 

ईपीएफओ के केंद्रीय अपर आयुक्त डॉ. वीपी सिंह और प्रवर्तन अधिकारी संजय बाजपेई ने बताया कि आधार कार्ड लिंक कराने के निर्देश दिए जा चुके हैं। आधार कार्ड लिंक कराने के लिए ईपीएफओ की वेबसाइट पर उपलब्ध जीवन रक्षा फार्म भरना होगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed