EPFO के इस फैसले से अब हर साल 4% अधिक मिलेगी पेंशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिटायरमेंट फंड बॉडी ईपीएफओ के ट्रस्टीज ने बुधवार को पेंशन के लिए उम्र 58 साल से बढ़ाकर 60 साल कर दी है। अब कोई भी व्यक्ति पेंशन स्कीम के तहत 60 साल तक पैसे जमा कर सकता है और उसके बाद पेंशन क्लेम कर सकता है।
अभी तक कोई भी व्यक्ति 58 साल की उम्र तक पेंशन स्कीम में पैसे जमा कर सकता था और उसके बाद पेंशन क्लेम कर सकता था। इससे सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि व्यक्ति को हर साल 4 फीसदी अधिक पेंशन मिलेगी।
साथ ही ट्रस्टीज ने अपने एक नए फैसले के तहत शॉर्ट टर्म पेंशन के लिए भी उम्र सीमा को 5 साल बढ़ाकर 55 साल कर दिया है।
SBI होगा नया फंड मैनेजर
ट्रस्टीज की तरफ से यह भी फैसला लिया गया है कि भारतीय स्टेट बैंक को 1 अप्रैल से लेकर तीन साल के लिए नया फंड मैनेजर नियुक्त किया जाएगा।
ट्रस्ट ने सीबीटी के चेयरमैन को यह भी आजादी दी है कि वह कुल निर्धारित किए गए 6 मैनेजमेंट फर्म में से 3-4 फंड मैनेजर चुन सकता है।
इन 6 फंड मैनेजर में आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज प्राइमरी डीलरशिप, रिलायंस कैपिटल एएमसी, एचएसबीसी एएमसी, यूटीआई एएमसी, आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल और बिरला सन लाइफ एएमसी हैं।