फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   epfo discontinued csc website amid aadhaar data leak reports

EPFO ने बंद किया आधार लिंक करने वाला पोर्टल, डाटा लीक होने की अफवाह के बीच लिया फैसला

Thu, 03 May 2018 12:38 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 03 May 2018 12:38 PM IST
विज्ञापन
epfo discontinued csc website amid aadhaar data leak reports

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने डाटा लीक होने की सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाह के बीच आधार लिंक करने वाले पोर्टल को बंद कर दिया है। ईपीएफओ ने उस पोर्टल को बंद किया जिसके जरिए देश भर में स्थित कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पीएफ खाते को आधार से लिंक करते हैं। 

विज्ञापन


इस वेबसाइट से डाटा लीक होने की आशंका
ईपीएफओ ने यह फैसला तब लिया है जब ऐसी खबरें सामने आई कि हैकर्स ने सीएसई द्वारा चलाई जा रही एक वेबसाइट aadhaar.epfoservices.com से डाटा को लीक कर लिया है। इस संबंध में ईपीएफओ कमिश्नर वी पी जॉय ने सीएसई के सीईओ दिनेश त्यागी को पत्र भी लिखा है। 
विज्ञापन


22 मार्च को बंद कर दिया गया था पोर्टल
ईपीएफओ ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा है कि डाटा या फिर सॉफ्टवेयर में हुई चूक के लिए हमेशा से परिपत्र जारी किया जाता है और इसी के संबंध में 22 मार्च को ही इस वेबसाइट को बंद कर दिया गया था। संगठन ने कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के जरिए दी जाने वाली सेवाओं पर खत्म कर दिया है। उसका कहना है कि यह कदम सीएससी की संवेदनशीलता की जांच लंबित रहने तक उठाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डाटा लीक की पुष्टि नहीं

epfo discontinued csc website amid aadhaar data leak reports

ईपीएफओ ने कहा कि डाटा लीक की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। डाटा सुरक्षा के लिए ईपीएफओ ने एहतियातन सर्वर बंद कर दिया है। जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती है तब तक सीएससी से सेवाएं प्रदान नहीं की जाएंगी। 

UIDAI ने भी झाड़ा पल्ला
यूआईडीएआई ने इसी बीच उन मीडिया रिपोर्ट का खंड किया जो ईपीएफओ के आयुक्त जॉ़य के पत्र पर आधारित थी। प्राधिकरण ने कहा कि यूआईएडीआई के सर्वर से कोई डाटा चोरी नहीं हुई है, आधार डाटा सुरक्षित है।

संबंधित वेबसाइट उसकी नहीं है और ईपीएफओ ने पीएफ अकाउंट होल्डर्स के यूनिवर्सल अकाउट नंबर को आधार से जोड़ने की शुरुआत की है। दूसरी ओर ईपीएफओ ने कहा कि डाटा लीक की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। डाटा सुरक्षा और संरक्षण के लिए 

गौरतलब है कि ईपीएफओ यह भी कहा है कि किसी तरह की चिंता की जरूरत नहीं है। डाटा लीक की किसी भी संभावना को रोकने के लिए हरसंभव उपाय किए गए हैं। भविष्य में इस बारे में सतर्कता बरती जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed