फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   eighty percent bank account linked with aadhaar card till date

80 फीसदी बैंक अकाउंट हुए आधार से लिंक, यूजर्स की सुस्ती से 31 मार्च के बाद बंद हो सकते हैं सिम

Sun, 04 Mar 2018 04:49 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 04 Mar 2018 04:49 PM IST
विज्ञापन
eighty percent bank account linked with aadhaar card till date
Aadhaar
देश भर में फिलहाल 80 फीसदी के करीब बैंक अकाउंट आधार से लिंक हो गए हैं। लेकिन मोबाइल फोन को आधार से लिंक कराने में लोगों द्वारा सुस्ती दिखाने के कारण 31 मार्च के बाद देश भर में 40 फीसदी से अधिक सिम कार्ड बंद होने का खतरा मंडरा रहा है। 
विज्ञापन


UIDAI ने जारी किया डाटा
आधार नंबर जारी करने वाली संस्था यूनिक आईडेंटिफिकेशन ऑफ इंडिया (UIDAI) ने डाटा जारी करते हुए कहा कि देश भर में इस वक्त 109.9 करोड़ लोगों के पास बैंक अकाउंट हैं, जिसमें से 87 करोड़ आधार से लिंक हो चुके हैं। इन 87 करोड़ में बैंक करीब 58 करोड़ अकाउंट को वेरिफाई कर चुका है, जबकि बाकी को बैंक डॉक्यूमेंट्स के जरिए प्रोसेस करने में लगा हुआ है। 
विज्ञापन


केवल 85 करोड़ मोबाइल सिम हुए लिंक
वहीं पूरे देश में करीब 142.9 करोड़ लोगों के पास मोबाइल कनेक्शन हैं, जिसमें से करीब 85.7 करोड़ कनेक्शन ही आधार से लिंक हो चुके हैं। अगर बाकी मोबाइल सिम लिंक नहीं हुए तो फिर ये सभी फोन बंद हो जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंकों में होने वाले घपलों में कमी

eighty percent bank account linked with aadhaar card till date
aadhaar card

आधार से लिंक करने पर बैंकों में होने वाले घपलों में कमी आने की संभावना है। आधार धारकों की निजता और सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए यूआईडीएआई आधार धारकों के लिए वर्चुअल आईडी लाने जा रहा है। यूआईडीएआई आधार कार्ड धारकों को वर्चुअल आईडी जारी करेगा।

यूआईडीएआई के मुताबिक इससे आधार कार्ड धारकों को किसी भी सत्यापन के लिए अपने आधार नंबर देन की जरूरत नहीं पड़ेगी। सत्यापन के लिए उन्हें सिर्फ अपने वर्चुअल नंबर का इस्तेमाल करना पड़ेगा।इस पहल का असर ये होगा कि इससे वो एजेंसी बाहर हो जाएंगी जो आधार नंबर स्टोरेज करती हैं। सभी एजेंसी को नई व्यवस्था को 1 जून 2018 तक लागू करना होगा। 

इनके लिए खर्च करने होंगे 25 रुपये + टैक्स
यूआईडीएआई ने कहा है कि लोगों को डिटेल्स अपडेट कराने के लिए 25 रुपये फीस और 18 फीसदी जीएसटी देना होगा। इससे पहले आधार डिटेल्स अपडेट कराने पर किसी तरह का जीएसटी नहीं लगता था। डेमोग्राफिक डिटेल्स में नाम, एड्रेस, डेट ऑफ बर्थ, मोबाइल नंबर, जेंडर और ईमेल अपडेशन शामिल होगा।  

कार्ड का प्रिंट निकालने के लिए खर्च होंगे 20 रुपये
यूआईडीएआई ने कहा है कि कार्ड का ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंट आउट चार्ज 10 रुपये है, वहीं कलर प्रिंट आउट निकालने के लिए 20 रुपये खर्च करने होंगे। इससे पहले आधार का सेंटर पर जाकर किसी भी तरह का अपडेशन कराना फ्री था, लेकिन कई प्राइवेट सेंटर लोगों से चार्ज वसूल रहे थे। अब यूएडीएआई ने साफ-साफ बता दिया है कि किन सर्विस पर चार्ज लगेगा और किन पर नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed