{"_id":"5f574f9f8ebc3e54be3bf6ce","slug":"education-technology-company-byju-raises-funds-from-silver-lake-and-other-investors","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी बायजू ने सिल्वर लेक और अन्य निवेशकों से जुटाया धन ","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
शिक्षा प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी बायजू ने सिल्वर लेक और अन्य निवेशकों से जुटाया धन
Tue, 08 Sep 2020 03:02 PM IST
देव कश्यप
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 08 Sep 2020 03:02 PM IST
विज्ञापन
बायजू के संस्थापक एवं सीईओ बायजू रवींद्रन
- फोटो : Twitter
शिक्षा प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी बायजू ने सिल्वर लेक और मौजूदा निवेशकों टाइगर ग्लोबल, जनरल अटलांटिक तथा आउल वेंचर्स से नया कोष जुटाया है। हालांकि, कंपनी ने इसका ब्योरा नहीं दिया है। सूत्रों का कहना है कि बायजू ने करीब 50 करोड़ डॉलर (3,672 करोड़ रुपये) जुटाए हैं।
विज्ञापन
वित्त पोषण के इस नए दौर के हिसाब से बायजू का मूल्यांकन 10.8 अरब डॉलर बैठता है। बायजू के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बायजू रवींद्रन ने कहा कि ‘हम भाग्यशाली हैं कि संकट के इस दौर में सकारात्मक रुख वाले क्षेत्र में हैं। इस दौरान ऑनलाइन शिक्षा तेजी से बढ़ रही है। इससे अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को मदद मिल रही है।’
विज्ञापन
बायजू की ओर से मंगलवार को जारी बयान में कहा गया है कि वित्त पोषण के नए दौर में सिल्वर लेक के अलावा मौजूदा निवेशकों- टाइगर ग्लोबल, जनरल अटलांटिक और आउल वेंचर्स ने हिस्सा लिया।’
विज्ञापन