फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   e transfer of 1 lakh rs may be free

मुफ्त हो सकता है 1 लाख तक का ई-ट्रांसफर

Wed, 26 Sep 2012 02:17 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Wed, 26 Sep 2012 02:17 AM IST
विज्ञापन
e transfer of 1 lakh rs may be free
बैंकिंग सेवाओं के दायरे में विस्तार और बैंकों की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए सरकार ई-ट्रांसफर सुविधा को बढ़ावा देना चाहती है। सरकार चाहती है कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक इस सेवा को लोकप्रिय बनाने के लिए एक लाख रुपये तक की राशि के ई-ट्रांसफर को शुल्क मुक्त कर दें।
विज्ञापन


वित्त मंत्रालय ने सरकारी बैंकों को पत्र लिख कर ऐसा करने को कहा है। फिलहाल आमतौर पर बैंक नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (एनईएफटी) के जरिये एक खाते से दूसरे खाते में फंड ट्रांसफर के लिए एक लाख रुपये तक की राशि के स्थानांतरण के लिए हर ट्रांसफर के लिए अधिकतम पांच रुपये तक का शुल्क वसूल करते हैं। इस सुविधा के तहत सबसे ज्यादा फंड ट्रांसफर 10 हजार रुपये तक की राशि का किया जा रहा है, जिसपर बैंकों द्वारा औसतन ढाई रुपये का शुल्क वसूल किया जा रहा है।
विज्ञापन


रिजर्व बैंक ने एक लाख रुपये से अधिक किंतु दो लाख रुपये से कम की राशि के इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसफर के लिए प्रति ट्रांजेक्शन अधिकतम 15 रुपये शुल्क की सीमा बैंकों के लिए निर्धारित कर रखी है। अब सरकार चाहती है कि बैंक एक लाख रुपये तक के ई-ट्रांसफर को शुल्क मुक्त कर दें, ताकि चेक व अन्य तरीकों से किए जाने वाले अपेक्षाकृत अधिक खर्चीले ट्रांजेक्शनों में कमी लाई जा सके। इसके साथ ही बैंकों से कारोबार के लिहाज से सबसे अधिक व्यस्त अपनी 20 फीसदी शाखाओं की पहचान करके उनमें ई-ट्रांसफर को बढ़ावा देने को भी कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed