{"_id":"60b3ddc98ebc3e1f58271fbb","slug":"dpiit-says-fdi-has-tripled-26-14-trillion-dollars-in-the-computer-sector-during-year-2020-and-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीपीआईआईटी: कंप्यूटर क्षेत्र में वर्ष 2020-21 के दौरान एफडीआई तीन गुना बढ़कर 26.14 खरब डॉलर हुआ","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
डीपीआईआईटी: कंप्यूटर क्षेत्र में वर्ष 2020-21 के दौरान एफडीआई तीन गुना बढ़कर 26.14 खरब डॉलर हुआ
Mon, 31 May 2021 12:17 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 31 May 2021 12:17 AM IST
सार
- डीपीआईआईटी ने बताया कि भारत को वर्ष 2020-21 के दौरान कुल 59.63 अरब डॉलर का एफडीआई मिला, जिसका 43 प्रतिशत कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर क्षेत्र में प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
FDI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल में महत्वपूर्ण वृद्धि के साथ वर्ष 2020-21 के दौरान कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेश निवेश (एफडीआई) तीन गुना बढ़कर 26.14 अरब डॉलर हो गया।
विज्ञापन
उद्योग एवं आतंरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2019-20 में सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर क्षेत्र में 7.67 अरब डॉलर तथा वर्ष 2018-19 के दौरान 6.41 अरब डॉलर एफडीआई प्राप्त हुआ था।
विज्ञापन
डीपीआईआईटी ने बताया कि भारत को वर्ष 2020-21 के दौरान कुल 59.63 अरब डॉलर का एफडीआई मिला जिसका 43 प्रतिशत कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर क्षेत्र में प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
डेलॉइटी इंडिया के भागीदार रजत वाही ने कहा, देश में व्यवसायों के बढ़ते डिजिटलीकरण के साथ तकनीक क्षेत्र में लगातार वृद्धि हो रही है। यह गति विशेष कर लॉकडाउन के दौरान बढ़ी है और अगले दो-तीन साल तक इसके तेजी से बढ़ने का अनुमान है।
उन्होंने कहा, तकनीक में भारत के सक्षम होने से विदेशी निवेशक आकर्षित हुए हैं जिससे हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर में बड़े पैमाने पर एफडीआई मिल रहा है।