{"_id":"d32064cf1435aa71a8ca6f6b270a5edb","slug":"donation-to-clean-ganga-fund-will-be-tax-exempted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्स में पाना चाहते हैं छूट, तो आपके लिए है काम की खबर","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
टैक्स में पाना चाहते हैं छूट, तो आपके लिए है काम की खबर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 24 Apr 2015 04:35 PM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को बताया कि गंगा सफाई के लिए चंदा देने वालों को टैक्स में छूट मिलेगी। लोकसभा में बताया गया कि ‘क्लीन गंगा फंड’ में योगदान करने वाले लोगों को टैक्स में छूट देने का प्रावधान वित्त विधेयक 2015 में किया गया है।
विज्ञापन
केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री सनवार लाल जाट ने बताया कि क्लीन गंगा फंड की व्यवस्था लोगों से चंदा जुटाने के लिए की गई है, ताकि गंगा नदी का संरक्षण किया जा सके।
विज्ञापन
सरकारी उपक्रमों और कारपोरेट घरानों को गंगा पुनरोद्धार से जोड़ने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि नमामि गंगा परियोजना के तहत कई कारोबारी सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन