गलती से भी डाउनलोड न करें ये सात एप्स, वरना खाली हो जाएगा आपका बैंक खाता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना काल में फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़े हैं। ग्राहकों को सुरक्षित बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करने के लिए सरकार और भारतीय बैंकों ने कई कदम उठाए हैं। समय-समय पर ग्राहकों को फ्रॉड पर लगाम लगाने के लिए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। लेकिन तब भी जालसाज खातों से पैसों की निकासी कर ही लेते हैं। इस बीच भारत में इंटरनेट ग्राहकों के लिए कस्टमर केयर स्कैम भी एक बड़ी समस्या बन गया है, जिससे लोगों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ जाता है।
किसी कंपनी का कस्टमर केयर नंबर जानने के लिए ग्राहक आम तौर पर गूगल पर सर्च करते हैं और फिर उसे डायल करते हैं। लेकिन कईं बार गूगल पर सर्च किया गया कस्टमर केयर नंबर फर्जी होता है। इस प्रॉड नंबर पर फोन करने के के थोड़ी देर बाद ही कस्टमर के बैंक खाते से पैसे गायब हो जाते हैं।
इसके अलावा रिमोट कंट्रोल वाले एप भी कस्टमर केयर फ्रॉड में सबसे बड़ा हथियार माना जाता है। जालसाज इस तरह के स्कैम को अंजाम देने के लिए मोबाइल ग्राहकों को उनके एंड्रॉयड फोन पर रिमोट डेस्कटॉप एप डाउनलोड करने के लिए मजबूर करते हैं। साइबर ठग लोगों को मैसेज के जरिए एक लिंक भेजते हैं और रिमोट एक्सेस वाले किसी एप को डाउनलोड करने के लिए बोलते हैं। लोगों को इस बात की कोई जानकारी नहीं होती कि एप को डाउनलोड करने के बाद उनके फोन का पूरा एक्सेस जालसाज के हाथों में चला जाता है। इसके बाद ये स्कैमर फोन में स्क्रीन रिकॉर्डिंग शुरू कर देते हैं।
फ्रॉड से बचने के लिए निम्नलिकित एप को फोन में डाउनलोड न करें।
- TeamViewer QuickSupport
- Microsoft Remote desktop
- AnyDesk Remote Control
- AirDroid: Remote access and File
- AirMirror: Remote support and Remote control devices
- Chrome Remote Desktop
- Splashtop Personal- Remote Desktop
हालांकि रिमोट कंट्रोल वाले मैलवेयर एप नहीं होते। ये बड़े काम के एप होते हैं। लेकिन इनका गलत इस्तेमाल होने पर ये काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं और ग्रोहकों को अच्छा खासा नुकसान हो जाता है।