फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   Department Tightens noose for taxpayers who ignores Income Tax notice

आयकर विभाग के नोटिस को अनदेखा करना पड़ेगा महंगा, शुरू हुआ देशव्यापी अभियान

Sat, 26 Dec 2020 01:14 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 26 Dec 2020 01:14 PM IST
विज्ञापन
Department Tightens noose for taxpayers who ignores Income Tax notice
आयकर विभाग के नोटिस को अनदेखा करना पड़ेगा महंगा - फोटो : pixabay

देश में कर चोरी को रोकने के लिए बनाए गए आयकर विभाग के कानून सख्त हैं। करदाताओं को राहत देने के लिए इनकम टैक्स रिटर्न की जानकारी के लिए आयकर विभाग अक्सर करदाताओं को नोटिस भी भेजता है। लेकिन कई करदाता अक्सर इसे अनदेखा कर देते हैं। अगर आपके पास भी विभाग से कोई नोटिस, कॉल या मैसेज आया है, तो अगली बार इसे अनदेखा करने से पहले दो बार सोच लें क्योंकि जवाब नहीं देने वाले लोगों की पहचान कर उनसे बकाया कर के साथ-साथ पेनल्टी वसूलने के लिए एक देशव्यापी अभियान शुरू किया गया है।

विज्ञापन


केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड से जुड़े सूत्रों के अनुसार, अब आयकर विभाग के नोटिस को अनदेखा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। विभाग ने 6,000 लोगों की पहचान की है, जिनकी इनकम टैक्स रिटर्न में दर्शाई गई आय उनके बैंकिंग लेनदेन से मेल नहीं खाती है। विभाग को जीएसटी नेटवर्क से जीएसटी टर्नओवर का, सेबी से कैपिटल मार्केट का और बैंकों से बैंकिंग लेनदेन का डाटा प्राप्त होता है। 
विज्ञापन


इसलिए अगर कोई असेसी रिटर्न में कम इनकम दर्शाता है, लेकिन अन्य स्रोतों से प्राप्त डाटा में इसमें अंतर नजर आता है, तो विभाग उससे जानकारी लेता है। इस मैसेज या कॉल का जवाब देना अनिवार्य है, वरना आपके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही प्रत्येक व्यक्ति के लिए रिटर्न की प्रोसेसिंग करना भी अनिवार्य है। कई बार तो ऐसा होता कि फिजिकल तरीके से भेजे गए नोटिस को लोग अनदेखा कर देते हैं। वहीं कुछ मामलों में करदाता इनकम टैक्स रिटर्न की ई-फाइलिंग तो कर देते हैं, लेकिन आईटीआर-V फॉर्म का वेरीफिकेशन नहीं करते। वे न तो आधार ओटीपी के जरिए वेरिफिकेशन करते हैं और न ही फिजिकल कॉपी में हस्ताक्षर कर।


ऐसे लोगों की पहचान करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू हो गया है। इस अभियान में उन पर नजर रखी जाएगी जो जानकर ईमेल व एसएमएस के जरिए भेजे गए नोटिस को अनदेखा करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed