फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   Credit card spending will increase debt burden Know important factor who affected your Credit Score

काम की बात: क्रेडिट कार्ड से ज्यादा खर्च बढ़ा देगा कर्ज का बोझ

Mon, 24 May 2021 07:02 AM IST
देव कश्यप कालीचरण, नई दिल्ली
कालीचरण, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Mon, 24 May 2021 07:02 AM IST
सार

  • लिमिट के 30 फीसदी से ज्यादा खर्च किया तो गिर सकता है क्रेडिट स्कोर, महंगा मिलेगा लोन
  • 30 फीसदी वेटेज होता है स्कोर में क्रेडिट यूटिलाइजेशन लिमिट का

विज्ञापन
Credit card spending will increase debt burden Know important factor who affected your Credit Score
क्रेडिट स्कोर - फोटो : pixabay

विस्तार

मौजूदा दौर में हर व्यक्ति के लिए क्रेडिट स्कोर की अहमियत बढ़ गई है। यही तय करता है कि आपको किस ब्याज दर पर कितना लोन मिलना चाहिए। अगर आपका क्रेडिट स्कोर कम है तो बैंक लोन देने से बचेंगे और अगर देंगे भी तो ज्यादा ब्याज दर पर। क्रेडिट स्कोर कम होने के कई कारण हैं, जिसमें एक है क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेश्यो।

विज्ञापन


विशेषज्ञों का कहना है कि कई बार क्रेडिट कार्ड की ईएमआई और लोन की किस्त समय पर चुकाने के बावजूद क्रेडिट स्कोर घटता जाता है। इसकी बड़ी वजह क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेश्यो का अधिकतम 30 फीसदी से ज्यादा होना है। इसमें क्रेडिट कार्ड स्कोर में नकारात्मक संबंध होता यानी क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेश्यो जैस-जैसे बढ़ेगा, क्रेडिट स्कोर कम होता जाएगा। खास बात यह है कि क्रेडिट स्कोर में इसकी हिस्सेदारी (वेटेज) 30 फीसदी होती है। इसलिए सस्ता और आसानी से कर्ज पाने के लिए क्रेडिट स्कोर का बेहतर होना जरूरी है।
विज्ञापन


इन वजहों से भी आती है गिरावट 

  • सीमीत अवधि में बार-बार आवेदन: अगर आप सीमीत अवधि में बार-बार लोन और क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करते हैं तो इससे भी आपके क्रेडिट स्कोर में गिरवाट आएगी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • डिफॉल्ट गारंटर: आप किसी को गारंटी पर लोन दिलाते हैं और वह समय पर भुगतान नहीं करता, तो आपका क्रेडिट स्कोर गिरेगा।
  • बार-बार न बढ़वाएं लिमिट: एक-दो महीने में ज्यादा खर्च होने पर क्रेडिट कार्ड की लिमिट बार-बार न बढ़वाएं। बेहतर होगा कि खर्च को संयमित करें।


ऐसे तय होता है क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेश्यो
यह आपके क्रेडिट कार्ड की कुल लिमिट और खर्च का अनुपात होता है। बेहतर क्रेडिट स्कोर के लिए यह अनुपात अधिकतकम 30 फीसदी से ज्यादा नहीं होना चाहिए। मान लीजिए, आपके कार्ड की कुल लिमिट एक लाख रुपये है और आप हर महीने 20 हजार रुपये खर्च करते हैं तो एसे में आपका क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेश्यो 20 फीसदी हुआ।
 
क्रेडिट स्कोर: 300 से 900 के बीच
स्कोर                श्रेणी
300-579         खराब
580-669         संतोषजनक
670-739         अच्छा
740-799         बहुत अच्छा
800-850         सर्वोत्तम
 
बढ़वाएं क्रेडिट लिमिट या लें दूसरा कार्ड
क्रेडिट स्कोर में क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेश्यो की भूमिका अहम होती है। इसलिए जरूरी है कि इस रेश्यो को 30 फीसदी से कम रखें या अपने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़वाएं। इसके अलावा दूसरे क्रेडिट कार्ड के लिए भी आवेदन करें।– राधिका बिनानी, चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर, पैसाबाजार डॉट कॉम 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed