फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   circle rate of kanavani and chhajarsi will hike

यूपीः कनावनी और छिजारसी के बढ़ेंगे सर्किल रेट

Wed, 05 Dec 2012 02:58 PM IST
नोएडा/अरविंद सिंह
नोएडा/अरविंद सिंह Updated Wed, 05 Dec 2012 02:58 PM IST
विज्ञापन
circle rate of kanavani and chhajarsi will hike

तेजी से रिहायश में विकसित हो रहे कनावनी व छिजारसी में निबंधन विभाग ने सर्किल रेट बढ़ाने का निर्णय किया है। यहां मौजूदा सर्किल रेट 20 हजार से 21 हजार रुपये तक है। इसे बढ़ाकर 30 हजार रुपये करने का प्रस्ताव है।

विज्ञापन


दरअसल, कनावनी का इलाका भौगोलिक रूप से गाजियाबाद का हिस्सा है, मगर प्रशासनिक तौर पर यह नोएडा से जुड़ा है। यहां का सर्किल रेट नोएडा ही तय करता है। यहां ग्रुप हाउसिंग बहुत तेजी से विकसित हो रहे हैं। प्राइम लोकेशन होने के कारण निबंधन विभाग ने यहां का सर्किल रेट बढ़ाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


विभाग के मुताबिक कनावनी में एनएच 24 से डीपीएस तक का मौजूदा सर्किल रेट 21 हजार रुपये है और डीपीएस से कनावनी पुलिया तक का रेट 20 हजार रुपये है। इन दोनों का सर्किल रेट एक समान 30 हजार रुपये करने का प्रस्ताव है। इसी तरह बंध व हिंडन नदी और बीच ग्रीन बेल्ट क्षेत्र के आसपास का सर्किल रेट नौ हजार रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रस्ताव में इसका भी सर्किल रेट 30 हजार ही करने की तैयारी है।

वहीं, एनएच 24 से उत्तर दिशा में गाजियाबाद की ओर छिजारसी इलाके का मौजूदा सर्किल रेट 20 हजार रुपये है। इसे भी बढ़ाकर 30 हजार रुपये करने का प्रस्ताव है। इसी तरह एनएच 24 से दक्षिण दिशा (नोएडा की ओर) बंध व हिंडन नदी के बीच के एरिया का सर्किल रेट भी नौ हजार से बढ़ाकर 30 हजार रुपये करने का प्रस्ताव है।

निबंधन विभाग ने मंगलवार को इस बाबत प्रस्ताव तैयार कर एडीएम को भेज दिया है। एडीएम के जरिए इसे डीएम के पास भेजा जाएगा। अगर डीएम ने भी इस दर को स्वीकार कर लिया तो इन दोनों जगहों पर रिहायश बनाने वालों को 30 हजार रुपये के हिसाब से रजिस्ट्री कराते समय स्टांप शुल्क चुकाना होगा। निबंधन विभाग ने आज ही डीएम की स्वीकृति मिलने की संभावना जताई है।

फिर भी सबसे कम होगा सर्किल रेट
छिजारसी व कनावनी से सटे आसपास के इलाकों के सर्किल रेट पर नजर डालें तो इन दोनों इलाकों का रेट काफी कम है। उदाहरण के तौर पर मिश्रित भू उपयोग वाले और नोएडा में सबसे ज्यादा आवासीय समितियों वाले सेक्टर 62 का सर्किल रेट 48 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर है।

इसी तरह सीआईएसएफ कैंप से वसुंधरा की ओर जाने पर रोड के बायीं ओर इंदिरापुरम के इलाकों का सर्किल रेट 45 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर है, जबकि गाजियाबाद के इन इलाकों और कनावनी के बीच फासला सिर्फ रोड का है। इस बारे में विभाग का तर्क है कि मौजूदा समय में छिजारसी व कनावनी का सर्किल रेट क्रमश: 20 हजार व 21 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर है।

ऐसे में इंदिरापुरम के बराबर सर्किल रेट करने के लिए दोगुनी वृद्धि करनी होगी। इतना सर्किल रेट एक साथ बढ़ाना उचित नहीं है। हालांकि यह भी जानकारी मिली है कि निबंधन विभाग ने इन दोनों का सर्किल रेट 35 हजार रुपये तक करने का प्रस्ताव बनाया था, मगर डीएम ने इस पर स्वीकृति नहीं दी है।

ताकि रजिस्ट्री के समय न हो विवाद
वर्तमान समय में कनावनी का सर्किल रेट तीन श्रेणी में बंटा हुआ है। सबसे ज्यादा सर्किल रेट 21 हजार रुपये है। उसके बाद 20 हजार और सबसे कम सर्किल रेट नौ हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर है। इस बार इन तीनों दरों को एक समान (30 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर) करने का प्रस्ताव है। इसी तरह छिजारसी में दो तरह का सर्किल रेट है। 20 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर और नौ हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर। इन दोनों दरों को मिलाकर एक समान सर्किल रेट 30 हजार रुपये प्रतिवर्ग मीटर किया जा रहा है।


छिजारसी व कनावनी का सर्किल रेट 30 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर करने का प्रस्ताव एडीएम के पास भेजा गया है। एडीएम से स्वीकृति के बाद डीएम को भेजा जाएगा। वहां से अनुमति मिलने के बाद ही प्रस्तावित दरें प्रभावी होंगी।--एसके सिंह (सहायक महानिरीक्षक निबंधन, नोएडा)

कनावनी के आसपास का सर्किल रेट :-
क्षेत्र---सर्किल रेट
कौशांबी---55000
इंदिरापुरम---45000
वैशाली---45000
वसुंधरा---40000
राजनगर---36000
सेक्टर-62 (नोएडा)---48000

नोट:- सर्किल रेट रुपये प्रति वर्ग मीटर में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed