फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   check health insurance policy on these criteria

इन कसौटियों पर करें हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी की जांच-परख

Tue, 19 Mar 2013 07:56 AM IST
यशीष दहिया (सीईओ, पॉलिसी बाजार डॉटकॉम)
यशीष दहिया (सीईओ, पॉलिसी बाजार डॉटकॉम) Updated Tue, 19 Mar 2013 07:56 AM IST
विज्ञापन
check health insurance policy on these criteria

बीमा क्षेत्र के दरवाजे निजी क्षेत्र के लिए खुलने के बाद ग्राहकों को सबसे बड़ा फायदा यह हुआ है बीमा कंपनियों की आपसी प्रतिस्पर्धा के चलते अब लोगों को बीमा उत्पाद काफी प्रतिस्पर्धी दरों पर उपलब्ध हैं।

विज्ञापन


इसका दूसरा लाभ यह मिला है कि आज की तारीख में अगर आप जीवन बीमा, जनरल इंश्योरेंस या हेल्थ इंश्योरेंस कराना चाहते हैं, तो बाजार में आपको दर्जनों नहीं, बल्कि सैकड़ों तरह की पॉलिसियों के विकल्प मिल जाएंगे।
विज्ञापन


हालांकि बीमा उत्पादों की यह भरमार कई बार ग्राहक को सुविधा के बजाय दुविधा ज्यादा लगने लगती है। सभी कंपनियां अपने उत्पाद को सबसे बेहतर और ग्राहक की जरूरतों के लिए सबसे अनुकूल बताती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में अपने लिए सबसे बेहतर पॉलिसी चुन पाना काफी मुश्किल जान पड़ता है। बीमा एजेंटों से बात करने पर हालत यह होती है कि आपकी उलझन सुलझने के बजाय और भी उलझ जाती है।

ऐसे में अगर आप नए वित्त वर्ष में या उससे पहले हेल्थ इंश्योरेंस लेने की सोच रहे हैं, तो यह जान लेना काफी उपयोगी होगा कि कौन-कौन सी मूल बातें हैं जिनके आधार पर किसी स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी का चुनाव करना या परखना चाहिए।

किसी हेल्थ इंश्योरेंस प्लान को 9 मूलभूत बातों के आधार पर परख कर आप अपने लिए पॉलिसी का चुनाव कर सकते हैं।

--बीमा राशि (सम एश्योर्ड)
--वेटिंग पीरियड व पहले से मौजूद बीमारियों (प्री एक्जिस्टिंग डिजीज) को कवर करने की अवधि।
--लाइफ लांग कवरेज।
--नो क्लेम बोनस का प्रावधान।
--गंभीर बीमारी (क्रिटिकल इलनेस) के लिए अतिरिक्त कवरेज।
--महिलाओं की पॉलिसी में मेटरनिटी कवरेज।
--डे केयर ट्रीटमेंट का कवरेज।
--प्रीमियम की राशि।
--को-पेमेंट का विकल्प।

सस्ता पड़ता है फैमिली फ्लोटर
हेल्थ इंश्योरेंस के मामले में फैमिली फ्लोटर एक ऐसा विकल्प है, जिसके जरिये आप अपने पूरे परिवार को स्वास्थ्य बीमे की सुरक्षा अपेक्षाकृत वाजिब कीमत चुका कर उपलब्ध करा सकते हैं। इसे एक उदाहरण के जरिये समझा जा सकता है।

मान लीजिए कि आपके परिवार में पांच सदस्य हैं, तो पांचों सदस्यों के लिए एक-एक लाख रुपये की व्यक्तिगत स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी लेने के बजाय पांच लाख रुपये का फैमिली फ्लोटर प्लान लेना ज्यादा उपयुक्त रहेगा, क्योंकि इसका प्रीमियम इंडिविजुअल पॉलिसियों के प्रीमियम से काफी हम होगा।

फैमिली फ्लोटर प्लान लेना इसलिए लेना भी ज्यादा व्यावहारिक रहता है कि इस बात की संभावना काफी कम रहती है कि परिवार के सभी सदस्यों को बीमार होकर अस्पताल में भर्ती होना पड़े। आमतौर पर पांच लोगों के परिवार में दो या तीन व्यक्तियों को ही क्लेम लेने की जरूरत पड़ती है।

ऐसे में अगर कुछ ज्यादा प्रीमियम अदा करके फैमिली फ्लोटर के जरिये सबको बीमा कवर उपलब्ध कराया जा सकता है, तो फिर सबके लिए अलग-अलग हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी लेकर कई गुना ज्यादा प्रीमियम भरने का कोई तुक नहीं दिखता।


बाजार में आपको पांच लाख रुपये तक की बीमा राशि (सम एश्योर्ड) के कई फैमिली फ्लोटर विकल्प औसतन साढे़ आठ हजार से साढ़े दस हजार रुपये के सालाना प्रीमियम में मिल जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed