{"_id":"bdeece2e-0810-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"chance-to-shift-home-loan-at-affordable-interest-rates","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्ती ब्याज दरों पर होम लोन शिफ्ट कराने का मौका","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
सस्ती ब्याज दरों पर होम लोन शिफ्ट कराने का मौका
नई दिल्ली/प्रशांत श्रीवास्तव
Updated Thu, 27 Sep 2012 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि आपने भारतीय स्टेट बैंक से होम लोन लिया हुआ है और उस पर मौजूदा ब्याज दर की तुलना में ज्यादा ब्याज दे रहे हैं, तो मौजूदा ब्याज दर पर अपने होम लोन को शिफ्ट कराने का अच्छा मौका है। बैंक ने फ्लोटिंग और फिक्स्ड रेट पर लिए गए होम लोन के लिए कनवर्जन फीस घटा दी है। बैंक अब इसके लिए ग्राहकों से एक फीसदी की जगह 0.56 फीसदी फीस ले रहा है।
भारतीय स्टेट बैंक ने इसके पहले मार्च 2012 में ग्राहकों को यह सुविधा दी थी। बैंक इसके तहत कनवर्जन फीस के रुप में 1.0 फीसदी शुल्क ग्राहकों से ले रहा था। यानी कि यदि आपने 20 लाख रुपये का होम लोन एसबीआई से लिया है और अभी तक आप 10 लाख रुपये कर्ज दे चुके हैं। बचे कर्ज को आप यदि मौजूदा सस्ती दर पर परिवर्तित करना चाहते हैं तो आपको अभी 10,000 हजार रुपये कनवर्जन फीस देनी पड़ती थी। अब इसके लिए आपको 5600 रुपये ही फीस देनी पड़ेगी। बैंक ने 0.56 फीसदी फीस लेने की जानकारी अपनी वेबसाइट पर दी हुई है।
एसबीआई के अनुसार बैंक इस कदम के जरिए अपने पुराने ग्राहकों से संबंधों को और मजबूत करना चाहता है। जहां तक फीस कम करने की बात है तो बाजार में प्रतिस्पर्धा को देखते हुए बैंक ने यह फैसला किया है। स्टेट बैंक ने 20 सितंबर से अपने बेस रेट में 0.25 फीसदी की कमी कर दी है। बैंक अभी 30 लाख रुपये तक के होम लोन पर 10 फीसदी और उससे ज्यादा के लोन पर 10.15 फीसदी ब्याज ले रहा है। भारतीय स्टेट बैंक के अलावा दूसरे प्रमुख बैंक भी ग्राहकों को इस तरह की सुविधा शून्य फीसदी से लेकर 1.0 फीसदी तक फीस ले रहे हैं।