फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   Centre Hikes DA by 2 Percent From January 1

केंद्र सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता दो फीसदी बढ़ा, 1 जनवरी से होगा लागू

Thu, 16 Mar 2017 06:31 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट Updated Thu, 16 Mar 2017 06:31 AM IST
विज्ञापन
Centre Hikes DA by 2 Percent From January 1

केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 2 फीसदी से बढ़ा कर 4 फीसदी कर दिया है। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1जनवरी, 2017 से लागू माना जाएगा। इससे 48.55 लाख कर्मचारियों और 55.51 लाख पेंशनरों को फायदा होगा।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद सरकार के बयान में कहा गया है कि महंगाई भत्ते के मद में सरकारी खजाने पर प्रति वर्ष 5,857.28 करोड़ रुपये को बोझ पड़ेगा। जबकि वित्त वर्ष 2017-18 में सरकारी खजाने पर कुल 6833.50 करोड़ रुपये (जनवरी, 2017 से लेकर फरवरी 2018 के बीच) का बोझ पड़ेगा। महंगाई भत्ता या महंगाई राहत पिछले 12 महीने के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (औद्योगिक श्रमिक) के औसत के आधार पर निकाला जाता है। 
विज्ञापन


15 आईआईटी को डिग्री देने का अधिकार 
पीपीपी मोड पर गठित 15 आईआईटी को कैबिनेट ने डिग्री देने का अधिकार दे दिया गया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस आशय के बिल को मंजूरी दे दी और उन्हें राष्ट्रीय महत्व का संस्थान करार दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


 

15 आईआईटी को डिग्री देने का अधिकार

Centre Hikes DA by 2 Percent From January 1
पीपीपी मोड पर गठित 15 आईआईटी को कैबिनेट ने डिग्री देने का अधिकार दे दिया गया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस आशय के बिल को मंजूरी दे दी और उन्हें राष्ट्रीय महत्व का संस्थान करार दिया। 

भारत-बांग्लादेश सीमा हाटों को मंजूरी 

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और बांग्लादेश सीमा पर हाट लगाने के लिए दोनों देशों के बीच हुए संशोधित समझौते को मंजूरी दे दी है।  सरकार ने कहा है कि इससे दोनों देशों के दूर-दराज के लोगों को फायदा होगा और वे अपने उत्पाद स्थानीय बाजारों मे बेच कर फायदा ले सकेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed