फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   central government hikes dearness allowance for employees and pensioners

सरकार का दिवाली गिफ्टः महंगाई भत्ते में 5% बढ़ोतरी, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय को किया दोगुना

Wed, 09 Oct 2019 03:03 PM IST
Trainee Trainee बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 09 Oct 2019 03:03 PM IST
विज्ञापन
central government hikes dearness allowance for employees and pensioners

केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट देते हुए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर दी है। केंद्रीय कैबिनेट के इस फैसले से लगभग 50 लाख सेवाारत कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस बात की घोषणा की है।  इस घोषणा का लाभ कर्मचारियों के अलावा लगभग 62 लाख सेवानिवृत कर्मचारियों को भी मिलेगा। इससे महंगाई भत्ता 12 फीसदी से बढ़कर के 17 फीसदी हो गया है। केंद्र की इस घोषणा से खजाने पर 16 हजार करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। 

विज्ञापन


विज्ञापन

आशा कार्यकर्ताओं को डबल फायदा

केंद्र सरकार ने इसके अलावा आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में दोगुनी बढ़ोतरी कर दी है। पहले जहां इनको एक हजार रुपये मिलते थे, वहीं अब दो हजार रुपये मिलेंगे। आशा कार्यकर्ता मुख्यतः महिलाएं होती हैं, जो कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भत्ता जुलाई 2019 से लागू होगा। जावड़ेकर ने कहा कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को मानते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है। 

किसान सम्मान निधि

जावड़ेकर ने किसानों को राहत देते हुए कहा है कि वो 30 नवंबर तक किसान सम्मान निधि के लिए आधार नंबर को दे सकते हैं। पहले यह तारीख एक अगस्त 2019 थी। इस निधि के तहत सरकार सालाना छह हजार रुपये की आर्थिक मदद छोटे किसानों को देती है। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed