सरकार का दिवाली गिफ्टः महंगाई भत्ते में 5% बढ़ोतरी, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय को किया दोगुना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट देते हुए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर दी है। केंद्रीय कैबिनेट के इस फैसले से लगभग 50 लाख सेवाारत कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस बात की घोषणा की है। इस घोषणा का लाभ कर्मचारियों के अलावा लगभग 62 लाख सेवानिवृत कर्मचारियों को भी मिलेगा। इससे महंगाई भत्ता 12 फीसदी से बढ़कर के 17 फीसदी हो गया है। केंद्र की इस घोषणा से खजाने पर 16 हजार करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा।
आशा कार्यकर्ताओं को डबल फायदा
केंद्र सरकार ने इसके अलावा आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में दोगुनी बढ़ोतरी कर दी है। पहले जहां इनको एक हजार रुपये मिलते थे, वहीं अब दो हजार रुपये मिलेंगे। आशा कार्यकर्ता मुख्यतः महिलाएं होती हैं, जो कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराती हैं।
Union Minister Prakash Javadekar: Under leadership of Prime Minister Modi, several decision have been taken and good news for govt employees is that Dearness Allowance has been hiked by 5%. pic.twitter.com/P08ZnEcDIC
— ANI (@ANI) October 9, 2019
किसान सम्मान निधि
जावड़ेकर ने किसानों को राहत देते हुए कहा है कि वो 30 नवंबर तक किसान सम्मान निधि के लिए आधार नंबर को दे सकते हैं। पहले यह तारीख एक अगस्त 2019 थी। इस निधि के तहत सरकार सालाना छह हजार रुपये की आर्थिक मदद छोटे किसानों को देती है।Union Minister Prakash Javadekar: Cabinet has decided to relax till 30th November 2019, the mandatory requirement of #Aadhaar seeding for release of benefits under Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi after 1st August, 2019 pic.twitter.com/lQp6bmdvSP
— ANI (@ANI) October 9, 2019