फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   central employees to get gpf at 7.8 percent till December end

केंद्रीय कर्मचारियों को GPF पर मिलेगा 7.8 फीसदी ब्याज, सरकार ने नहीं घटाई दर

Thu, 26 Oct 2017 11:32 AM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल Updated Thu, 26 Oct 2017 11:32 AM IST
विज्ञापन
central employees to get gpf at 7.8 percent till December end

सरकार ने जनरल प्रॉविडेंट फंड यानी जीपीएफ और इसी तरह की अन्य संबंधित स्कीमों के लिए अक्टूबर-दिसंबर तिमाही की ब्याज दर 7.8 फीसदी बरकरार रखी है। पीपीएफ की तरह ही इसकी ब्याज दर स्थिर रखी गई है। जुलाई-सिंतबर तिमाही की अवधि में जीपीएफ में योगदान पर ब्याज दर 7.8 फीसदी थी।

विज्ञापन


केंद्र सरकार की अधिसूचना में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2017-18 के दौरान जीपीएफ और ऐसे ही अन्य फंड में योगदान करने वाले लोगों की राशि पर ब्याज दर  7.8 फीसदी होगी। यह ब्याज दर 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक की अवधि के लिए लागू है। 
विज्ञापन


पढ़ें- अब 15 दिन में मिल जाएगा जीपीएफ से पैसा
विज्ञापन
विज्ञापन


यह ब्याज दर केंद्र सरकार, रेलवे और सेना के कर्मचारियों के प्रॉविडेंट फंड में योगदान पर लागू होगी। पिछले महीने सरकार ने पीपीएफ में योगदान पर मिलने वाली राशि पर ब्याज दर नहीं घटाई थी और अक्टूबर-दिसंबर की तिमाही में उसे 7.8 फीसदी पर ही बरकरार रखा था। 

रिटायरमेंट के दिन मिलेगा पीएफ का पैसा
अब कर्मचारियों को उनके रिटायरमेंट वाले दिन ही प्रोविडेंट फंड (पीएफ) और पेंशन का पैसा मिल जाएगा।  कर्मचारी भविष्य निधि कार्यालय ने सभी क्षेत्रीयों कार्यलयों को निर्देश दिया है कि वे कर्मचारियों को रिटायरमेंट के दिन ही उनकी पीएफ और पेंशन की रकम दें। 
 
ईपीएफओ की तरफ से उसके सभी फील्ड ऑफिसेज को एंप्लॉयी प्रॉविडेंट फंड्स (EPF) स्कीम 1952 और इंप्लॉयी पेंशन स्कीम (ईपीएस) 1995 के मेंबर्स को उनके रिटायरमेंट के दिन ही प्रविडेंट फंड और पेंशन की पेमेंट करने को कहा गया है।


पेमेंट ऑफ ग्रैच्युटी ऐक्ट 1972 के मुताबिक, नियोक्ता किसी कर्मचारी को ग्रैच्युटी का भुगतान उसकी पेमेंट नियत होने के 30 दिनों के भीतर करेगा। बता दें कि देश में इस समय करीब 48.85 लाख केंद्रीय कमर्चारी और 55.51 लाख पेंशनधारी हैं।

जून 2014 में सरकार ने भरी थी हामी
जानकारी के मुताबिक सरकार ने जून, 2014 में कर्मचारी के रिटायरमेंट के दिन ही उनकी पेंशन का ऑर्डर जारी करने के प्रस्ताव पर हामी भर दी थी। इसमें सरकार का कहना है कि इससे पेंशनधारियों का सम्मान बरकरार रहेगा और उन्हें बार-बार पीएफ और पेंश की रकम के लिए सरकारी दफ्तरों में भटकना नहीं पडे़गा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed