फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   cea krishnamurthy subramanian wants people to save more for growth in economy

आर्थिक सर्वेः लोग बचाएं ज्यादा पैसा, सरकार को मिला सुझाव

Thu, 04 Jul 2019 09:28 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 04 Jul 2019 09:28 PM IST
विज्ञापन
cea krishnamurthy subramanian wants people to save more for growth in economy
देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन ने गुरुवार को पेश हुए आर्थिक सर्वे में सरकार को सुझाव दिया है कि वो लोगों को पैसा ज्यादा बचत करने के तरीकों की तरफ प्रेरित करे, ताकि अर्थव्यवस्था को रफ्तार मिल सके। 
विज्ञापन

निवेश करना सही नहीं है विकल्प

सर्वे में केंद्र सरकार को जो सुझाव दिया है उसके मुताबिक लोगों को निवेश के बजाए बचत करने के तरीकों को बढ़ावा देना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि निवेश करना काफी जोखिम भरा कदम होता है। वहीं बचत करने से लोगों को लंबे समय में काफी फायदा होता है। पैसे को डूबने से बचाने के लिए लोग अगर ज्यादा बचत करने की ओर जाएंगे तो फिर अर्थव्यवस्था भी तेजी से विकास कर सकती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

ज्यादा सैलरी वाली नौकरी

ज्यादा बचत के लिए लोगों की सैलरी भी ज्यादा होनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि कम सैलरी में लोग अपने खर्चों को ही पूरा नहीं कर पाते हैं। अगर सैलरी ज्यादा होगी, तो लोग पैसा भी बचाएंगे और इसका वो वक्त पड़ने पर इस्तेमाल भी कर सकेंगे।

ब्याज दर में हो कमी

सर्वे में सरकार को सुझाव मिला है कि ब्याज दरों में कमी की जाए। ऐसा इसलिए क्योंकि ऊंची ब्याज दर से बचत करने पर बुरा असर पड़ता है। अर्थव्यवस्था के लिए ब्याज दरों में कमी करना एक अच्छा संकेत हो सकता है। ऐसा करने से लोग भी लोन लेने की तरफ ज्यादा संख्या में आकर्षित होंगे। इससे नौकरी, निवेश, निर्यात और ग्रोथ पर अच्छा असर पड़ने की संभावना है। 

खत्म हो कैपिटल गेन टैक्स

एक अच्छी अर्थव्यवस्था के लिए कैपिटल गेन टैक्स लगाना कहीं से भी ठीक नहीं लगता है। अगर विकास को गति देनी है तो फिर इसको हटाने के बारे में सोचना होगा। सरकार को अपना राजस्व बढ़ाने के लिए अन्य कदमों पर विचार करना चाहिए, जिससे अच्छे टैक्सपेयर को बढ़ावा देना और चोरी करने वालों पर शिकंजा कसना होना चाहिए। 

युवाओं में बढ़े बचत की आदत

सर्वे में कहा गया है कि सरकार युवाओं में भी बचत की आदत डालने के लिए अपनी तरफ से कदम उठाए। अभी रिटायरमेंट की ओर बढ़ रहे लोग ही ऐसा करते हैं, लेकिन अब हमें अपना फोकस युवाओं की तरफ भी करना होगा। सर्वे में चीन का उदाहरण देकर के बताया गया है कि वहां पर शुरूआत से बचत करने पर बल दिया जाने लगा है, जिससे अर्थव्यवस्था काफी तेज गति से विकास कर रही है। इससे लोगों की जीवन प्रत्याशा में काफी सुधार देखने को भी मिला है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed