फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   CBDT chairman said Income Tax Department will not keep eye on social media

सीबीडीटी के चेयरमैन ने दी सफाई, आयकर विभाग नहीं कर रहा है सोशल मीडिया की निगरानी

Mon, 15 Jul 2019 09:25 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 15 Jul 2019 09:25 AM IST
विज्ञापन
CBDT chairman said Income Tax Department will not keep eye on social media

विदेश यात्रा, महंगी गाड़ी खरीदने या मोटा पैसा खर्च कर अन्य कोई शौक पूरा करने वाले इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालना नहीं भूलते। पिछले दिनों खबर आई थी कि आयकर विभाग ऐसी छुपी आय का पता लगाने के लिए सोशल मीडिया पर नजर रखेगा। लेकिन, सीबीडीटी ने रविवार को स्पष्ट किया कि ऐसे किसी कदम की जरूरत नहीं है और लोगों में गलतफहमी न फैलाई जाए।

विज्ञापन

सीबीडीटी के चेयरमैन ने दी सफाई

इस संदर्भ में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के चेयरमैन पीसी मोदी ने बताया कि विदेशी यात्रा अथवा अन्य किसी महंगी वस्तु पर किए जाने वाले खर्च और अघोषित आय का पता लगाने के लिए सोशल मीडिया पर निगरानी की जरूरत नहीं है। आयकर विभाग के पास ऐसी जानकारियां जुटाने और आंकड़े एकत्र करने के लिए कई तरह की एजेंसियां मौजूद हैं।

विज्ञापन


इनकी मदद से बड़े खर्चों और उसके स्रोत से जुड़ी सभी जानकारियां मिल सकती हैं। ऐसा देखा गया है कि कुछ लोग पांच लाख आय के दायरे में आने के बावजूद सालभर में मोटी रकम खर्च करते हैं। इसीलिए बजट में विदेश यात्रा पर दो लाख तक खर्च अथवा खाते में एक करोड़ जमा होने या सालभर में एक लाख रुपये से ज्यादा बिजली खर्च करने वाले को रिटर्न भरने का प्रावधान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के पास आधिकारिक स्रोत

सीबीडीटी चेयरमैन ने कहा कि आयकर विभाग के पास आधिकारिक स्रोत हैं, जिनसे किसी भी व्यक्ति के आय और व्यय का पता लगाया जा सकता है। इससे हमें किसी की यात्रा अथवा वित्तीय लेनदेन से जुड़ी छोटी-बड़ी सभी जानकारियां मिलती हैं। लिहाजा हमें सोशल मीडिया पर अलग से निगरानी करने की क्या जरूरत है। 

हर लेनदेन का मिलेगा संदेश

पीसी मोदी ने बताया कि आयकर विभाग प्रोजेक्ट इनसाइट नाम से उन्नत डाटा तकनीक ला रहा है, जिसमें हर लेनदेन पर लोगों को संदेश भेजा जाएगा। 360-डिग्री रूपरेखा के तहत किसी व्यक्ति को 18 तरह के खर्चों से जुड़े लेनदेन पर संदेश मिलेगा। इसमें बताया जाएगा कि आपको किस खर्च का विवरण आयकर रिटर्न दाखिल करते समय देना होगा और किस पर आयकर चुकाना होगा।

प्री-फिल्ड आईटीआर से होगी आसानी

सीबीडीटी प्रमुख का कहना है विभाग जल्द ही आयकरदाताओं को प्री-फिल्ड आईटीआर उपलब्ध कराएगा। इससे कर अनुपालन में आसानी होगी। विभाग आयकरदाता के लिए अकाउंटेंट की तरह काम करेगा। इसके लिए बैंक, म्यूचुअल फंड, क्रेडिट कार्ड कंपनी और सब-रजिस्ट्रार जैसी थर्ड पाटी एजेंसियों से जानकारी जुटाई जाएगी। आयकरदाता को इसे दाखिल करने से पहले एक बार जांच करनी होगी, जिसमें अगर कोई त्रुटि हो तो दूर की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed