फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   Cautions against fake UPI ID for collecting coronavirus funds hackers target PMCares

सावधान: पीएम केयर्स के नाम पर हो रही धोखाधड़ी, ऐसे करें आर्थिक सहायता

Sat, 04 Apr 2020 01:07 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 04 Apr 2020 01:07 PM IST
विज्ञापन
Cautions against fake UPI ID for collecting coronavirus funds hackers target PMCares
PM cares Fund - फोटो : Amar Ujala

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए 'पीएम केयर्स' में आर्थिक सहयोग दे रहे हैं। लेकिन साइबर अपराधियों ने इसी से मिलती जुलती आईडी बनाकर धोखाधड़ी शुरू कर दी है। इसकी जानकारी साइबर ठगों का शिकार हुए कुछ लोगों ने भारतीय स्टेट बैंक व दिल्ली की साइबर सेल के अधिकारियों को दी।

विज्ञापन


एसबीआई ने जारी किया अलर्ट
केंद्र सरकार द्वारा बनाई गई यूपीआई आईडी (pmcares@sbi) है। जालसाजों ने इसकी तरह ही फर्जी आईडी बनाई है। इसके बाद भारतीय स्टेट बैंक ने फर्जी यूपीआई आईडी को लॉक कर तत्काल अलर्ट भी जारी किया। एसबीआई ने बताया कि निम्नलिखित आईडी में सहायता ना करें, क्योंकि यह फेक है-

विज्ञापन
  • pmcarefund@sbi
  • pm.care@sbi
  • pmcare@sbi
  • pncare@sbi
  • pncares@sbi
  • pmcaree@sbi
  • pmcaress@sbi

पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी है। यूपी पुलिस ने इसे लेकर नोटिस भी जारी किया है। जिसमें असली और नकली दोनों ही यूपीआई आईडी का हवाला देते हुए आर्थिक सहयोग देने में सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


नागरिक और संगठन वेबसाइट pmindia.gov.in पर जा सकते हैं और निम्नलिखित विवरणों का उपयोग करके ‘पीएम केयर्स फंड’ में आर्थिक सहायता कर सकते हैं। 


खाते का नाम: PM CARES
खाता संख्या: 2121PM20202
IFSC Code: SBIN0000691
Swift Code: SBININBB104
बैंक और शाखा का नाम: भारतीय स्टेट बैंक, नई दिल्ली मुख्य शाखा
यूपीआई आईडी:  pmcares@sbi

भुगतान के निम्नलिखित माध्यम वेबसाइट pmindia.gov.in पर उपलब्ध हैं-

  • डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड
  • इंटरनेट बैंकिंग
  • यूपीआई (भीम, फोनपे, अमेजन पे, गूगल पे, पेटीएम, मोबिक्विक)
  • आरटीजीएस/एनईएफटी
  • इस कोष में दी जाने वाली दान राशि पर धारा 80 (जी) के तहत आयकर से छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed