फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   cash recycler machine at atms will not accept fake currency notes

अब ATM से नहीं निकलेंगे नकली नोट, RBI ने उठाया कदम

Fri, 24 Feb 2017 12:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 24 Feb 2017 12:21 PM IST
विज्ञापन
cash recycler machine at atms will not accept fake currency notes
अब एटीएम मशीन से नकली नोट निकलने या फिर जमा करने की समस्या से निजात मिल जाएगा। रिजर्व बैंक ने संज्ञान ले लिया है। आरबीआई के आदेशनुसार, देश भर के कई प्रमुख बैंकों ने अपने एटीएम मशीन को अपडेट करने का काम शुरू कर दिया हैं।
विज्ञापन


इन नई एटीएम मशीन को रिसाइक्लर मशीन का नाम दिया गया है, जिससे अब यह तीन तरह के काम एक साथ आसानी से कर सकेंगे।  

रिसाइक्लर मशीन में होंगे तीन तरह के फंक्शन

अब एटीएम मशीन में एक साथ तीन काम हो सकेंगे। पहला पैसा जमा करना, दूसरा पैसा निकालना और तीसरा जमा हुए नोटों में से नकली नोट को पहचानकर अलग से वापस करना।
विज्ञापन


अगर किसी तरह से जमा पैसे में गलती से कोई नकली नोट जमा भी हो जाता है तो उसको मशीन में एक कैसेट में डाल दिया जाएगा और ग्राहक के खाते में नहीं जोड़ा जाएगा। इस तरह के नोट को नकली मानकर के ग्राहक को तुरंत मैसेज के जरिए सूचना दे दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे संबंधित खबर जरूर पढ़ेः- इन 7 तरीकों से आसान हो जाएगा पैसा जमा करना, नहीं लगानी पड़ेगी लाइन
 

बिना एटीएम कार्ड के जमा होगा पैसा

cash recycler machine at atms will not accept fake currency notes
इस तरह की मशीन में बिना एटीएम कार्ड के पैसा जमा होगा। हालांकि अभी जो बैंकों में एटीएम मशीन लगी हुई है, उनमें भी इस तरह का ऑप्शन मौजूद है। ऐसे में अगर कोई तीसरा व्यक्ति पैसे जमा करता है तो उसको दो बार खाता नंबर डालना पड़ता है।

बैंक के ग्राहक को अपने खाते में तुरंत पैसा डालने के लिए एटीएम कार्ड की जरुरत पड़ती है। इस मशीन की मदद से व्यापारी को पैसा जमा करने के लिए बैंक में आने की जरुरत नहीं पड़ेगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed