छोटी-मोटी मरम्मतों के लिए उपयोग न करें कार बीमा, आगे चलकर होगा नुकसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न ले छोटे मोटे क्लेम
अगर आप ने क्लेम नहीं किया है तो मोटर बीमा पॉलिसी के रिन्यूअल के समय आप नो क्लेम बोनस पाने के हकदार हो जाते हैं। यह मोटर बीमा के ओडी सेगमेंट में मिलता है। अगर आप साल के दौरान छोटे मोटे क्लेम से बचते हैं और माइनर रिपेयर के लिए खुद से भुगतान करते हैं तो नो क्लेम बोनस की वजह से रिन्यूअल के समय आपका प्रीमियम कम होगा।मान लीजिए आपको गाड़ी की सर्विस और थोड़ी बहुत डेंटिंग-पेंटिंग करानी है और इसके लिए 5 से 12 हजार रुपये का खर्च आ रहा है। इस खर्च को आप अपनी जेब से दें और क्लेम न लें। अगर खर्चा 13 हजार रुपये या फिर इससे ज्यादा का है, तभी क्लेम लेने का फायदा है। इससे भविष्य में कराने जा रहे बीमा की राशि में आपको करीब 50 फीसदी की बचत हो सकती है।
गाड़ी चोरी होने पर ऐसे नहीं मिलेगा क्लेम
आपको गाड़ी चोरी होने पर जल्दी से बीमा क्लेम नहीं मिलेगा। अगर आपके पास गाड़ी की दोनों चाबियां नहीं मिलेंगी तो फिर कंपनियां आपको बैरंग लौटा देंगी। हालांकि बीमा नियामक प्राधिकरण (इरडा) ने इस तरह का कोई नियम नहीं बनाया है, लेकिन देश की कई प्रमुख बीमा कंपनियां ने इसको सख्ती से लागू किया है।खरीदें लंबी अवधि की पॉलिसी
इरडा की नई गाइडलाइंस के मुताबिक सभी नई गाड़ियों के लिए लंबी अवधि वाला थर्ड पार्टी कवर लेना जरूरी हो गया है। लेकिन इसके साथ ही अपने से हुए नुकसान कवर को आप सुविधानुसार 1 या फिर 3 साल के लिए ले सकते हैं। इससे आपका खर्चा बचेगा।
ट्रांसफर करें अपना नो क्लेम बोनस
नो क्लेम बोनस आपको तब मिलता है, जब आप पुरानी बीमा पॉलिसी की अवधि के दौरान किसी तरह का क्लेम नहीं लेते हैं। यह क्लेम आपको अपनी पुरानी गाड़ी को बेचने और नई गाड़ी खरीदने पर मिल सकता है। हालांकि इसके लिए आपको नई गाड़ी खरीदते वक्त बीमा पॉलिसी में अपना नाम ही देना होगा।
अतिरिक्त सुरक्षा उपकरण
अगर आपकी गाड़ी में चोरी या दुघर्टना के वक्त नुकसान कम होने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपकरण लगे हैं तो फिर 5 फीसदी तक का डिस्काउंट प्रीमियम राशि पर मिल सकता है। आप इसके लिए बीमा सेवा देने वाली कंपनी को बोल सकते हैं। हालांकि इस तरह का डिस्काउंट लेने के लिए बिल की कॉपी को देना पड़ेगा।
सावधानी से चुनिए ऐड ऑन कवर
बीमा कंपनियां गाड़ी का बीमा करते वक्त काफी सारे ऐड ऑन कवर भी बेचने का प्रयास करती हैं। इनमें जीरो डेपरिशिएसन के अलावा इंजन तक के लिए अलग से कवर होता है। यह सारे ऐड ऑन कवर आप सावधानी से चुनिए, क्योंकि फालतू कवर लेने पर आपको ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ता है।