फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   can not maintain minimum balance then you should close your bank account know the reason here

बैंक खाते में न्यूनतम शेष राशि नहीं, जानिए बैंक खाते को बंद कराने के फायदे

Thu, 09 Jul 2020 12:32 PM IST
Tanuja Yadav बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Thu, 09 Jul 2020 12:32 PM IST
विज्ञापन
can not maintain minimum balance then you should close your bank account know the reason here
bank account - फोटो : demo pic

कई बार बैंकिंग को लेकर ऐसे कई मामले देखे गए हैं जो बैंक की तरफ से न्यूनतम शेष राशि रखने पर चार्ज लगाने की शिकायत करते हैं। हाल फिलहाल में भी सोशल मीडिया पर कई ग्राहकों ने इस बात को लेकर शिकायत दर्ज कराई है कि कई बैंक न्यूनतम शेष राशि ना रखने पर गैर रखरखाव जैसा चार्ज वसूल कर रहे हैं, वो भी ऐसे समय में जब कोरोना वायरस की वजह से लोगों को पैसों को लेकर परेशानी हो रही है।

विज्ञापन



वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने भी बैंकों से ऐसे समय में 30 जून तक गैर रखरखाव जैसे पेनाल्टी ना लगाने के निर्देश दिए हैं। हालांकि समयसीमा समाप्त हो चुकी है लेकिन उसके बाद भी कई मामले ऐसे सामने आए हैं जहां जून के महीने में ही बैंकों ने गैर-रखरखाव जैसे चार्ज ग्राहकों से वसूल किए हैं।

विज्ञापन

नवंबर 2014 में भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से जारी किए गए एक नोटिफिकेशन के तहत बैंक खाते में न्यूनतम शेष राशि ना रखने पर लगाए गए गैर रखरखाव चार्ज से खाते का बैलेंस कभी भी नकारात्मक संख्या में नहीं जा सकता है। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि बचत खाते में शेष पूरी तरह से न्यूनतम शेष राशि के रखरखाव के लिए शुल्क ना वसूलने के कारण नकारात्मक शेष में बदल जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

न्यूनतम शेष राशि पर गैर रखरखाव चार्ज
जुलाई 2019 में लोकसभा में एक सवाल के जवाब देने के दौरान वित्त मंत्री ने कहा था कि 18 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और चार निजी क्षेत्र के बैंकों ने पिछले तीन साल में न्यूनतम शेष राशि पर गैर रखरखाव चार्ज से करीब 10,000 करोड़ रुपये वसूले हैं। बैंक ग्राहक से न्यूनतम बैलेंस ना रखने पर गैर रखरखाव जैसी पेनाल्टी वसूल कर सकते हैं लेकिन इसकी कोई सीमा नहीं है।


बैंक बोर्ड की ओर से एक सीमा तय कर देनी चाहिए। बैंक खाते की अलग-अलग लोकेशन होने की वजह अलग चार्ज करते हैं। आरबीआई ने बैंकों को वास्तविक शेष राशि और न्यूनतम शेष राशि की जरूरतों के हिसाब से शुल्क लगाने के निर्देश दिए हैं। 

अपने निष्क्रिय खाते को बंद करें
ग्राहक तक अपनी बात पहुंचाने के लिए बैंक एसएमएस, मेल या दूसरे तरह के माध्यम का इस्तेमाल करते हैं ताकि ग्राहक को बताया जा सके कि खाते में न्यूनतम शेष राशि नहीं है और इस पर बैंक शुल्क लगा सकता है। इसलिए समय रहते अपने अप्रभावी खाते को बंद कर दें ताकि इस तरह के शुल्क से बचा जा सके। 


दो साल तक कोई ट्रांजैक्शन ना होने पर या खाते के निष्क्रिय हो जाने पर बैंक ग्राहक से पैसा नहीं वसूल कर सकता। खाते बंद करने से पहले अपने सभी निवेश, एसआईपी और ईएमआई जो खाते से जुड़ी हुई है, उन्हें डी लिंक यानि हटा दें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed