फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   business idea Digital India programme How To Open Common Service Centre In Village Know all Steps In Hindi

शानदार ऑफर: सरकार दे रही है मोटी कमाई करने का मौका, केवल 1400 रुपये में होगा रजिस्ट्रेशन

Sat, 03 Apr 2021 04:01 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Sat, 03 Apr 2021 04:01 PM IST
सार

  • सरकार के डिजिटल इंडिया प्रोग्राम से आपको काफा फायदा हो सकता है। 
  • आप अपने गांव में सामान्य सेवा केंद्र यानी कॉमन सर्विस सेंटर खोलकर अपनी कमाई कर सकते हैं।
  • योजना का मकसद ग्रामीण नौजवानों को उद्यमी बनाने का है।

विज्ञापन
business idea Digital India programme How To Open Common Service Centre In Village Know all Steps In Hindi
Digital India CSC - फोटो : amarujala

विस्तार

कोरोना काल में कई लोगों की नौकरी गई, वहीं कुछ कर्मचारियों के वेतन में कटौती हुई। आज भले ही वर्क फ्रोम होम यानी घर से काम का ट्रेंड चल रहा है लेकिन कई लोगों को पहले से ही अपने गांव-घर पर रहते हुए कमाने की इच्छा होती है। संक्रमण फैलने के कारण लाखों लोग अपने गांव पहुंचे हैं जिनमें से कई लोग तो घर से काम कर रहे हैं लेकिन कई लोग घर से काम करने में सक्षम नहीं हैं। यदि आप भी पढ़े लिखे हैं और गांव से ही कुछ करना चाहते हैं तो सरकार के पास एक स्कीम है जो आपकी मदद कर सकती है और आप गांव से ही अच्छी कमाई कर सकते हैं।

विज्ञापन

सरकार के डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के तहत आप अपने गांव में सामान्य सेवा केंद्र यानी कॉमन सर्विस सेंटर खोलकर अपनी कमाई कर सकते हैं। इस योजना का मकसद ग्रामीण नौजवानों को उद्यमी बनाने और डिजिटल इंडिया के फायदे को गांव-गांव तक पहुंचाना है। आइए जानते हैं प्रक्रिया के बारे में।
विज्ञापन

1,400 रुपये में होगा रजिस्ट्रेशन 

  • अगर आप सामान्य सेवा केंद्र खोलने के लिए तैयार हैं और आपको कंप्यूटर चलाने आता है तो सबसे पहले register.csc.gov.in पर जाकर कॉमन सर्विस सेंटर के लिए रजिस्ट्रेशन करें। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • रजिस्ट्रेशन के समय आपको 1,400 रुपये का भुगतान करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन के दौरान आपको उस जगह की फोटो भी अपलोड करनी होगी, जहां आप सेंटर खोलना चाहते हैं। 
  • फॉर्म भरने के बाद आपको एक आईडी मिलेगी जिससे आप अपने आवेदन को ट्रैक कर सकेंगे। 

मिलेगी खास ट्रेनिंग
आवेदन स्वीकार होने के बाद आपकी ट्रेनिंग होगी। इसके बाद आपको सर्टिफिकेट मिल जाएगा। सर्टिफिकेट के साथ ही आपको कई सारी सेवाओं की अनुमति मिलेगी जो एक सामान्य साइबर कैफे वाले को नहीं मिलती है।



कर सकेंगे ये सरकारी काम
अपने केंद्र पर आप ऑनलाइन कोर्स, सीएससी बाजार, कृषि सेवाएं, ई-कॉमर्स सेल, रेल टिकट, एयर और बस टिकट की बुकिंग के साथ-साथ, मोबाइल और डीटीएच रिचार्ज काम कर सकते हैं। इसके अलावा आप पैन कार्ड बनाने से लेकर पासपोर्ट बनाने समेत कई सरकारी काम कर सकेंगे। इन कामों के बदले सरकार आपसे पैसे नहीं लेगी। किसी काम की कीमत आप अपने गांव के हिसाब से खुद तय कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed