{"_id":"6c89ce68-8280-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"budget-gives-one-more-year-to-pf-trusts-to-seek-it-exemption","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएफ ट्रस्टों को कर मुक्ति के लिए मिली मोहलत","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
पीएफ ट्रस्टों को कर मुक्ति के लिए मिली मोहलत
नई दिल्ली/कारोबार डेस्क
Updated Fri, 01 Mar 2013 08:28 PM IST
विज्ञापन
बजट में निजी प्राविडेंट फंड (पीएफ) ट्रस्टों द्वारा आयकर से मुक्ति का प्रमाण पत्र हासिल करने के लिए आवेदन की तिथि एक साल बढ़ाए जाने से बड़ी संख्या में कर्मचारियों को अपने रिटायरमेंट फंड व अन्य लाभों पर कर छूट पाने के लिए और समय मिल गया है।
विज्ञापन
बजट में वित्त मंत्री ने पीएफ ट्रस्टों के लिए यह प्रमाणपत्र हासिल करने की तिथि को बढ़ाकर 31 मार्च 2014 कर दिया है। इससे उन कर्मचारियों, जिनके पीएफ का पैसा ऐसे ट्रस्टों में जमा होता है, के लिए पीएफ पर करछूट पाने का रास्ता खुल गया है। सरकार ने यह बजट में यह घोषणा इस बात को देखते हुए की है कि कर्मचारी निधि संगठन (ईपीएफओ) के पास बड़ी संख्या में ट्रस्टों की ऐसे आवेदन लंबित पड़े हुए हैं।
विज्ञापन