{"_id":"5e352fce8ebc3e7d645258d3","slug":"budget-2020-income-tax-slab-nirmala-sitharaman-big-bonanza-for-middile-class","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budget 2020 Income Tax: आयकर की दरों में मध्यम वर्ग को सरकार ने दी बड़ी राहत","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
Budget 2020 Income Tax: आयकर की दरों में मध्यम वर्ग को सरकार ने दी बड़ी राहत
Sat, 01 Feb 2020 02:01 PM IST
paliwal पालीवाल
बजट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बजट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Sat, 01 Feb 2020 02:01 PM IST
विज्ञापन
income tax slab
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मध्यम वर्ग को बड़ी राहत देते हुए टैक्स स्लैब की दरों में बड़ा बदलाव करने की घोषणा करने की है। इस के जरिए मध्यम वर्ग को बड़ा फायदा होने की उम्मीद है। हालांकि वित्त मंत्री ने नई टैक्स स्लैब की दरों को वैकल्पिक रखा है। अगर किसी करदाता को पुराने स्लैब से ज्यादा फायदा हो रहा है तो वो उसे दाखिल कर सकता है। हालांकि नई टैक्स स्लैब के लागू होने से करदाता किसी तरह की छूट का लाभ नहीं ले पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
आयकर दरों में बदलाव
- 5 लाख तक की आय पर कोई कर नहीं
- 5 लाख से 7.5 लाख तक की आय पर 10 फीसदी की दर से कर
- 7.5 लाख से 10 लाख तक की आय पर 15 फीसदी की दर से कर
- 10 लाख से 12.5 लाख तक की आय पर 20 फीसदी की दर से कर
- 12.5 लाख से 15 लाख तक की आय पर 25 फीसदी की दर से कर
- 15 लाख के ऊपर की आय पर 30 फीसदी की दर से कर
विज्ञापन
सुपर रिच के लिए 30 फीसदी स्लैब
कमेटी ने सुपर रिच में शामिल लोग जिनकी सालाना आय 20 लाख रुपये से दो करोड़ रुपये के बीच में है, उनपर 30 फीसदी और दो करोड़ से ज्यादा की आमदनी पर 35 फीसदी टैक्स की सिफारिश की है। इसने सिर्फ खास मकसद से ही सरचार्ज लगाने की सिफारिश की है। समिति ने कहा था कि टैक्स स्लैब रिवाइज करने से दो तीन साल के लिए आय में कमी हो सकती है, लेकिन इसके बाद टैक्स भरने में लोगों को आसानी होगी इसके साथ ही टैक्स की चोरी भी रुकेगी।
विज्ञापन