{"_id":"5884b4154f1c1b9a25f0058c","slug":"budget-2017-govt-may-enhance-pf-withdrawal-limit-to-2-lac","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट में हो सकता है ऐलान, दो लाख तक पीएफ निकासी पर नहीं लगेगा टैक्स","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
बजट में हो सकता है ऐलान, दो लाख तक पीएफ निकासी पर नहीं लगेगा टैक्स
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 22 Jan 2017 07:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी आम बजट में मोदी सरकार लोगों को प्रॉविडेंट फंड निकालने पर राहत दे सकती है। सूत्रों के अनुसार सरकार पीएफ के पैसे निकालने पर टैक्स कटने की लिमिट बढ़ा सकती है। श्रम मंत्रालय ने भविष्य निधि निकासी पर कर कटौती के लिए प्रारंभिक सीमा में चार गुना बढ़ोतरी की मांग की है।
विज्ञापन
वर्तमान में 50 हजार रुपए तक निकलने पर कोई टैक्स नहीं देना होता है। मंत्रालय की ओर से आगामी बजट में इस लिमिट को बढ़ाकर 2 लाख रुपए किए जाने की मांग की गई है। अगर मंत्रालय का यह प्रस्ताव मंजूर हो जाता है तो आप 2 लाख रुपए तक बिना किसी कटौती के निकाल सकेंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि वर्तमाव में 5 साल से पहले 50,000 रुपए से ज्यादा की रकम पीएफ से निकालने पर 34.608% इनकम टैक्स देना होता है। 50 हजार से कम पैसे निकालने पर कोई भी कटौती नहीं होती है। द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक सेंट्रल बैंक ऑफ ट्रस्टी की मीटिंग में पैसे निकालने की सीमा बढ़ाने पर बात हुई।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने पिछले साल पीएफ निकासी की सीमा को बढ़ाई थी। उस समय सरकार ने पीएफ निकासी की मौजूदा सीमा को 30,000 रुपए से बढ़ाकर 50,000 रुपए कर दिया था। यह प्रावधान 1 जून, 2016 से लागू हुआ था।