{"_id":"618cc9d74e568467b6749de3","slug":"big-news-for-bsnl-employees-on-chhath-mahaparv-dearness-allowance-increased-by-more-than-nine-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"7th Pay Commission: छठ महापर्व पर बीएसएनएल कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, महंगाई भत्ते में नौ फीसदी से ज्यादा इजाफा","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
7th Pay Commission: छठ महापर्व पर बीएसएनएल कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, महंगाई भत्ते में नौ फीसदी से ज्यादा इजाफा
Thu, 11 Nov 2021 01:14 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Thu, 11 Nov 2021 01:14 PM IST
सार
7th Pay Commission: केंद्र सरकार ने महापर्व छठ पर सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र ने बीएसएनएल कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी की है। दरअसल, बीएसएनएल कर्मचारियों का महंगाई भत्ता नौ फीसदी से ज्यादा बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
भारतीय संचार निगम लिमिटेड (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Internet
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार ने महापर्व छठ पर सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र ने बीएसएनएल कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी की है। दरअसल, बीएसएनएल कर्मचारियों का महंगाई भत्ता नौ फीसदी से ज्यादा बढ़ा दिया गया है। यह लाभ एक अक्तूबर से लागू होगा और इसका भुगतान नवंबर 2021 के वेतन में किया जाएगा। इसके साथ ही कर्मचारियों को हाउस रेंट अलाउंस (एचआरए) भी बढ़कर मिलेगा।
विज्ञापन
सभी कर्मचारियों को मिलेगा इसका लाभ
सरकार घोषणा के बाद इसका फायदा बीएसएनएल के बोर्ड लेवल और बोर्ड लेवल के नीचे के सभी कर्मचारियों को मिलेगा। गौरतलब है कि वे कर्मचारी जो बेसिस पे रिवीजन 2007 के हिसाब से वेतन पा रहे हैं उनको नवंबर से बढ़ा हुआ वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन
अक्तूबर में बढ़ा था केंद्रीय कर्मचारियों का डीए
केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता अक्तूबर में बढ़ाकर 31 फीसदी किया गया था। इसमें 3 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी। डीए और डीआर में यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2021 से लागू की गई है। इसके बाद अब केंद्रीय कर्मचारियों का डीए और डीआर 28 फीसदी से बढ़कर 31 फीसदी हो गया है। इससे केंद्र सरकार के 47.14 लाख कर्मचारी और 68.62 लाख पेंशनभोगियों को फायदा मिला है।
विज्ञापन