फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   better investment option in debt fund as share market soars to new high

डेट फंड में है निवेश का सही अवसर, शेयर बाजार की ऊंचाई बनी बड़ी वजह

Mon, 06 Aug 2018 12:24 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 06 Aug 2018 12:24 PM IST
विज्ञापन
better investment option in debt fund as share market soars to new high

रिजर्व बैंक ने लगातार दूसरी बार दरों में वृद्धि कर ऐसा संकेत दिया है कि भविष्य में दरें ऊपर ही जा सकती हैं। साथ ही रिजर्व बैंक ने जुलाई-सितंबर के लिए खुदरा मंहगाई 4.2 फीसदी और अक्तूबर-मार्च छमाही के लिए इसे बढ़ाकर 4.8 फीसदी कर दिया है।

विज्ञापन


ऐसे में जहां शेयर बाजार ऐतिहासिक ऊंचाई पर है तो ब्याज दर भी बढ़ने लगी है। फसलों के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की वजह से रिजर्व बैंक ने खाद्य सामग्री महंगी होने के आसार जताए हैं। मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने व्यापार युद्ध पर भी चिंता जताई है।
विज्ञापन


समिति ने कहा है कि इससे वैश्विक विकास पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। उत्पादन में रुकावट आएगी और निवेश प्रभावित होगा।

महंगे शेयर बाजार में डेट फंड का विकल्प
रिजर्व बैंक ने 2018-19 के लिए विकास दर के अनुमान में बदलाव नहीं किया है। जून की समीक्षा बैठक में भी इसे 7.4 फीसदी पर रखा था। पहली छमाही में विकास दर 7.5 से 7.6 फीसदी और दूसरी छमाही में 7.3 से 7.4 फीसदी रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर रिजर्व बैंक के इन अनुमानों को हम ध्यान में रखें तो ऐसे में निवेशकों को डेट फंड का चयन करना चाहिए, जो मध्य से लंबी अवधि में उचित आय और पूंजी में वृद्धि प्रदान करती है। साथ ही इसमें कम जोखिम भी होता है। जो निवेशक शेयर बाजार में नहीं जाना चाहते और कम उतार-चढ़ाव का जोखिम लेना चाहते हैं उनके लिए डेट फंड एक अच्छा विकल्प है।

पूंजी में वृद्धि के साथ उचित रिटर्न

better investment option in debt fund as share market soars to new high
निवेशकों को ओपन डेट स्कीम का चयन करना चाहिए, जो एए रेटिंग वाले तथा उससे कम रेटिंग वाले कारपोरेट बांडों में निवेश करती हैं। इस तरह का निवेश पूंजी में वृद्धि तो करता ही है, एक उचित आय भी प्रदान करता है। इस तरह की योजना में न्यूनतम एक हजार रुपये के साथ निवेश कर सकते हैं या फिर एसआईपी के जरिए भी प्रवेश कर सकते हैं। डेट फंड का रिटर्न काफी अच्छा रहा है, लेकिन निवेशकों को 2-3 साल का नजिरया रखना चाहिए।

दरअसल इस समय कारपोरेट बांड से लेकर एफडी जैसे फिक्स्ड संसाधनों में ब्याज दरें ऊपर जा रही हैं और आने वाले दिनों में इनके और ऊपर जाने की उम्मीद बनी हुई है। ऐसे में इस तरह के फिक्स्ड संसाधन वाले उत्पादों में निवेश कर कम जोखिम पर एक अच्छा रिटर्न आनेवाले समय में मिल सकता है।

विकास में भागीदार होने का अवसर
इस तरह की योजनाएं मूल रूप से मनी मार्केट संसाधनों, रिट्स, इनविट्स जैसे संसाधनों में 65 से 100 फीसदी तक निवेश करती हैं और इसमें सुरक्षा, तरलता तथा यील्ड में एक संतुलन भी बना रहता है। कम जोखिम के साथ पोर्टफोलियो का विविधीकरण, पूंजी में वृद्धि और लाभांश इस तरह के उत्पाद में निवेशकों को मिलते हैं।

इस तरह के उत्पाद मूलत: मजबूत विविधीकरण वाले पोर्टफोलियो में निवेश कर देश की ग्रोथ स्टोरी में भागीदार होने का अवसर प्रदान करते हैं। इस तरह की स्कीमें लंबी अवधि में आकर्षक रिटर्न का अवसर प्रदान करती हैं। डेट में इस तरह की स्कीमें क्वालिटी वाले संसाधनों में निवेश करती हैं जो मध्यम से ऊंची सुरक्षा वाले निवेश ग्रेड में आते हैं और कम उतार-चढ़ाव में उचित रिटर्न प्रदान करते हैं।

बाजार की प्रतिक्रिया
पूंजी बाजार ज्यादातर उसी रास्ते की ओर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं, जिस तरह अर्थव्यवस्था जा रही है। हालांकि, मार्च से लेकर अब तक बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया है और नोटबंदी के बाद से यानी, नवंबर 2016 से हम इसी ऊपर जाने वाले बाजार का इंतजार कर रहे थे। अब बाजार उस स्तर पर है। रहन-सहन की मांग, खपत की मांग इसलिए बाधित हो गई, क्योंकि एक तो नोटबंदी देश में लागू हुई और दूसरे जीएसटी के अमलीकरण की वजह से आपूर्ति में भी बाधा देखी गई। अर्थव्यवस्था अब सामान्य हो रही है।

आशुतोष बिश्नोई, एमडी एंड सीईओ, महिंद्रा म्यूचुअल फंड
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed