{"_id":"5f9aa2f56c81f149c607bb33","slug":"best-investment-option-post-office-deposit-schemes-interest-rates","type":"story","status":"publish","title_hn":"निवेश के लिए सबसे बेहतर हैं पोस्ट ऑफिस की ये योजनाएं, जानिए किसमें कितना होगा फायदा","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
निवेश के लिए सबसे बेहतर हैं पोस्ट ऑफिस की ये योजनाएं, जानिए किसमें कितना होगा फायदा
Thu, 29 Oct 2020 04:39 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Thu, 29 Oct 2020 04:39 PM IST
विज्ञापन
निवेश
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैसा तो हर कोई कमाना चाहता है लेकिन कई बार फाइनेंशल प्लानिंग के बावजूद हम अपना वित्तीय लक्ष्य हासिल नहीं कर पाते। ऐसे में अगर आपको घर बैठे ही पैसा कमाने का मौका मिले, तो आप क्या कहेंगे। देश में कई ऐसी सरकारी योजनाएं हैं, जिनमें निवेश कर लोग मुनाफा कमा रहे हैं। पोस्ट ऑफिस में निवेशकों के लिए तमाम तरह की जमा योजनाएं उपलब्ध हैं। इन्हें छोटी बचत स्कीम भी कहते हैं। इन स्कीम की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इन पर सरकार का हाथ है और कुछ योजनाओं में सेक्शन 80सी के तहत टैक्स छूट का लाभ भी मिलता है।
विज्ञापन
सरकार हर तिमाही में इनकी ब्याज दरें तय करती है। इन योजनाओं पर ब्याज दरों की समय-समय पर समीक्षा की जाती है। केंद्र सरकार की भूमिका होने की वजह से इन योजनाओं में जोखिम कम होता है। छोटी बचत योजनाएं दूसरी योजनाओं की तुलना में थोड़ी सुरक्षित होती हैं। लंबे अवधि के लक्ष्यों के लिए इन योजनाओं में निवेश करने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं पोस्ट ऑफिस की सात लाभदायक योजनाओं के बारे में।
विज्ञापन
| योजना | ब्याज दर | न्यूनतम निवेश (रुपये में) | अधिकतम निवेश (रुपये में) |
| वरिष्ठ नागरिक बचत योजना | 7.4 फीसदी | 1000 | 15 |
| सुकन्या समृद्धि योजना | 7.6 फीसदी | 250 | 1.50 |
| सार्वजनिक भविष्य निधि (पीपीएफ) | 7.1 फीसदी | 500 | 1.50 |
| पांच साल NSC-VIII Issue | 6.8 फीसदी | 1000 | कोई सीमा नहीं |
| टाइम डिपॉजिट | 5.50-6.70 फीसदी | 1000 | कोई सीमा नहीं |
| पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम | 6.6 फीसदी | 1000 | सिंगल: 4.50 |
| पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम | 6.6 फीसदी | 1000 | ज्वाइंट: 9 |
| किसान विकास पत्र | 6.9 फीसदी | 1000 | कोई सीमा नहीं |
| रिकरिंग डिपॉजिट (RD) | 5.8 फीसदी | 100 | कोई सीमा नहीं |
| बचत खाता | 4 फीसदी | 500 | कोई सीमा नहीं |