फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   best investment option government schemes LIC new scheme bachat plus plan know how to earn money

बचत प्लस योजना: बड़े काम का है LIC का यह प्लान, मिलते हैं कई फायदे, इधर जानें सब कुछ

Mon, 12 Apr 2021 04:20 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 12 Apr 2021 04:20 PM IST
सार

अगर आप भी भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी की कोई योजना लेने पर विचार कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। हाल ही में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने नई योजना 'बचत प्लस' पेश की थी।

विज्ञापन
best investment option government schemes LIC new scheme bachat plus plan know how to earn money
LIC बचत प्लस योजना - फोटो : pixabay

विस्तार

हम सभी आर्थिक मुकाम पाने के लिए काम करते हैं। एक अच्छा घर खरीदना, अपने बच्चों की शिक्षा एवं शादी के लिए पैसे जमा करना, रिटायरमेंट के बाद सुकून की जिंदगी जीना, इत्यादि हमारी प्राथमिकता होती है। हम निवेश और बचत योजनाओं से अपने आर्थिक लक्ष्य पूरे कर सकते हैं। बाजार में कई ऐसी सरकारी योजनाएं उपलब्ध हैं जिनके माध्यम से हम अपना जीवन संवार सकते हैं। अगर आप भी भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी की कोई योजना लेने पर विचार कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

विज्ञापन


ऐसा इसलिए क्योंकि हाल ही में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने नई योजना 'बचत प्लस' पेश की थी। इसमें सुरक्षा के साथ बचत की भी सुविधा है। आइए जानते हैं इस पॉलिसी की खास बातें-

विज्ञापन
  • कंपनी ने कहा बचत प्लस योजना की परिपक्वता अवधि पांच साल की है। 
  • यह पॉलिसी अवधि के दौरान पॉलिसीधारक की मृत्यु होने पर उसके परिजन को परिपक्वता अवधि से पहले वित्तीय समर्थन उपलब्ध कराती है। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • साथ ही परिपक्वता के समय पॉलिसीधारक अगर जीवित है, तो उसे एकमुश्त राशि उपलब्ध कराती है।
  • न्यूनतम एक लाख रुपये की पॉलिसी ली जा सकती है। वहीं अधिकतम राशि की कोई सीमा नहीं है।
  • इस योजना में जरूरत पड़ने पर पॉलिसीधारक कर्ज भी ले सकते हैं।
  • पॉलिसी खरीदने पर आपको अपने आपके लिए और अपने पति या पत्नी के लिए आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 80सी के तहत कर लाभ भी मिलेगा।
  • यह एक एंडोमेंट प्लान है जिसकी अवदि 10 से 25 साल है और निवेशक मासिक, त्रैमासिक, अर्धवार्षिक और वार्षिक आधार पर पेमेंट कर सकते हैं।
  • ध्यान रहे कि अगर आप प्रीमियम की पेमेंट करने में असपल होते हैं, तो ग्रेस अवधि समाप्त होने पर पॉलिसी लैप्स हो जाएगी। यानी आपका कवर खत्म हो जाएगा और कोई भी लाभ नहीं मिलेगा।
  • अगर आप भी यह योजना खरीदने का सोच रहे हैं, तो एलआईसी की वेबसाइट (https://www.licindia.in/) पर ऑनलाइन खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें: जरूरी खबर: आज ही निपटाएं बैंक के काम, जानिए इस सप्ताह किस दिन है छुट्टी, देखें पूरी सूची

यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price: आज 13वें दिन भी नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए कितनी हैं कीमतें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed