फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   before planning for your child education give yourself also a preference

बच्चों की शिक्षा के साथ ही खुद को भी दें प्राथमिकता, रिटायरमेंट फंड का न करें इस्तेमाल

Mon, 20 Nov 2017 11:25 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 20 Nov 2017 11:25 AM IST
विज्ञापन
before planning for your child education give yourself also a preference
एनसीवेब
आज के दौर में सबसे अधिक मांग वाले पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए बेहद मारामारी होती है। आपको परीक्षा में चाहे कितने ही अंक मिले हों, इसकी गारंटी नहीं की आपका नामांकन उस पाठ्यक्रम के लिए हो ही जाए।
विज्ञापन


सबसे अधिक मांग वाले पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए लगभग 99 फीसदी अंकों तक की जरूरत होती है। मौजूदा दौर में प्रतिस्पर्धा भले ही कई गुणा बढ़ गई है, लेकिन दूसरी तरफ कैरियर के विकल्प भी बढ़े हैं। विद्यार्थी प्रतिष्ठित एवं मशहूर पाठ्यक्रम के लिए कतार में लगने के बजाय मौजूदा विकल्पों में से अपने लिए कोई एक चुनकर आगे बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन


आर्थिक रूप से कितने तैयार हैं आप 
अगर आपका बच्चा वह पाठ्यक्रम नहीं चुनता, जिसके लिए आपने तैयारी कर रखी है और अंतिम समय पर कोई दूसरा कैरियर चुन लेता है, तो ऐसे में आपके लिए यह जरूरी है कि एक अभिभावक के रूप में आर्थिक रूप से आप कितने तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपमें से कई लोग अचानक आए इस खर्च के लिए अपनी रिटायरमेंट पूंजी का इस्तेमाल करने की सोचेंगे। लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है कि यह आपके जीवन की सबसे बड़ी आर्थिक गलतियों में से एक हो सकती है।

रिटायरमेंट और बच्चे की शिक्षा की योजना हर व्यक्ति के लिए आर्थिक योजना बनाने के दो महत्वपूर्ण पहलू होते हैं। यह समझना जरूरी है कि जीवन के अलग-अलग चरणों में आपके वित्तीय पोर्टफोलियो में इन दोनों का अपना अलग महत्व होगा। विडंबना यह है कि लोग बच्चों की शिक्षा के लिए सेवानिवृत्ति का त्याग करने के इच्छुक हैं।

रिटायरमेंट पूंजी खर्च करने से करें परहेज

before planning for your child education give yourself also a preference

लोग अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए अपनी रिटायरमेंट पूंजी का त्याग करने में जरा भी नहीं हिचकिचाते। बच्चे की पढ़ाई के लिए अपनी रिटायरमेंट पूंजी को खर्च करना काफी जोखिम भरा हो सकता है, क्योंकि इससे बुढ़ापे में आपको आर्थिक तनाव के शिकार हो सकते हैं। समय काफी बदल चुका है और संयुक्त परिवार अब न के बराबर देखने मिलता है।

हममें से अधिक लोग सिंगल फैमिली के रूप में रहते हैं। ऐसे में यह संभावना हो सकती है कि आपके बुढ़ापे के समय में बच्चे आपके साथ न रहें, क्योंकि उनके पास आपके शहर से दूर बेहतर करियर का मौका हो सकता है। इसलिए रिटायर होने के बाद आपकी रिटायरमेंट पूंजी ही एकमात्र सहारा बनेगी। अगर आप रिटायरमेंट की बचत पूंजी खर्च कर देंगे, तो भविष्य में तकलीफों को आमंत्रण देंगे।

पहले खुद के लिए बचत करें
आर्थिक योजना बनाने का मूल सिद्धांत है- पहले खुद के लिए बचत करें। जैसा कि वाक्यांश सुझाता है कि आपकी स्वयं की आर्थिक स्थिरता यह सुनिश्चित करने के लिए सबसे अधिक जरूरी होगी कि आप अपने परिवार की आर्थिक ज़रूरतों का ख्याल रख सकें।

अपने रिटायरमेंट को आर्थिक सुरक्षा देने के लिए सबसे ज़रूरी कदम यही होगा कि जल्द से जल्द बचत की शुरुआत करें। इस तरह से आप अपने रिटायरमेंट के वर्षों के लिए बड़ी पूंजी बना सकते हैं। पूरे अनुशासन के साथ निवेश करने से चक्रवृद्धि की शक्ति आपकी पूंजी बढ़ाएगी।

हमारी यही सलाह होगी कि आप जिस दिन से कमाना शुरू करें, उसी दिन से निवेश की शुरुआत भी करें। आपको यह भी याद रखना होगा कि रिटायर होने के बाद अपनी आर्थिक ज़रूरतों के लिए आप कोई भी लोन नहीं ले सकेंगे। ऐसे में आपके पास एक ही विकल्प बचेगा और वह है रिवर्स मॉर्गेज, जो भारत में वर्तमान दरों के मद्देनजर बिल्कुल भी सही फैसला नहीं होगा।
 
अपने लिए सोचना स्वार्थ नहीं होगा
अधिकतर भारतीय अभिभावक यह सवाल पूछ सकते हैं कि क्या अपने बच्चे से पहले, जो अपने भविष्य के लिए आप पर निर्भर हैं, खुद के लिए सोचना स्वार्थ नहीं होगा? आपकी भावनाएं आपको अपने बच्चे के लिए सब कुछ कुर्बान करने के लिए कहेंगी। लेकिन आर्थिक समझदारी यही कहती है कि पहले जीवन के उस दौर के लिए बचत करें, जब आपके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं होगा।

इसमें कोई संदेह नहीं है कि बच्चों की शिक्षा हमारे लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता बन जाती है, क्योंकि हमारी दुनिया उनके चारों ओर घूमती है। लेकिन हमें यह भी नहीं भूलना चाहिए कि ऐसा करते वक्त हमें अपने ध्यान को सेवानिवृत्ति की योजना से दूर नहीं ले जाना चाहिए। इसलिए, अपने बच्चे के जन्म के बाद से ही एक चाइल्ड प्लान में निवेश करना अच्छा होगा।

सचिन सक्सेना
सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एवं हेड, प्रोडक्ट्स एवं चैनल मार्केटिंग, मैक्स लाइफ  इंश्योरेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed