फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   be careful in taking life insurance policy

बीमा पॉलिसी लेने में बरतें सावधानियां

Mon, 26 Nov 2012 10:59 AM IST
नई दिल्ली/आशुतोष्ा ओझा
नई दिल्ली/आशुतोष्ा ओझा Updated Mon, 26 Nov 2012 10:59 AM IST
विज्ञापन
be careful in taking life insurance policy

जिस तरह से हमारी जरूरतें और जीवनशैली बदल रही है, उसी तरह हमें अपने मूलभूत जरूरतों का दायरा भी बढ़ाना चाहिए। यानी, जिस तरह रोटी, कपड़ा, मकान, पानी, बिजली वगैरह हमारे जीवन के लिए जरूरी है, उसी तरह जीवन को असमय आने वाले जोखिम से सुरक्षा देना भी हमारी बेसिक आवश्यकता होनी चाहिए। इस लिहाज से देखें तो अब हमें बीमा पॉलिसी लेने में उतनी ही सजगता और सक्रियता दिखानी चाहिए जितनी हम अन्य जरूरी कार्यों में दिखाते हैं।

विज्ञापन


अकसर जब बीमे की बात आती है तो आमतौर पर परंपरागत जीवन बीमा को ही लोग पर्याप्त सुरक्षा कवर मान लेते हैं। जबकि, केवल परंपरागत जीवन बीमा ही हमारे लिए पर्याप्त नहीं है। बल्कि, इसके साथ ही हमें स्वास्थ्य बीमा, टर्म जीवन बीमा आदि पर भी विचार करना चाहिए। कुल मिलाकर कहें तो हमें अपना एक विधिवत इंश्योरेंस पोर्टफोलियो बनाना चाहिए। प्राय: यह देखने में आता है कि अधिकांश लोग अपने इंश्योरेंस पोर्टफोलियो को लेकर सजग नहीं रहते हैं।
विज्ञापन


एक बार बीमा कराने के बाद उन्हें उसकी तबतक याद नहीं आती जबतक या तो रिटर्न भरने की जरूरत न पड़े या बीमे की अवधि न पूरी हो जाए। यह किसी भी पॉलिसीधारक के लिए व्यावहारिक रवैया नहीं है। दूसरी ओर, यदि आप कोई पॉलिसी खरीदने जा रहे हैं, तो आपने उसका चयन किस आधार पर किया है। सिर्फ एजेंट के कहने पर बीमा पॉलिसी खरीदने में समझदारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पहलू पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। क्योंकि, इस बात की पूरी गुंजाइश है कि बीमा एजेंट अपने फायदे के मुताबिक आपको बीमा पॉलिसी बेचे। इसलिए आवश्यक है कि आप अपनी जरूरत को खुद समझें और पॉलिसी का चयन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed