फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   banks offer senior citizens special fixed deposit FD schemes providing higher interest rates on term deposits till 31 march 2021

मुनाफा कमाने का मौका : जानिए बैंकों के स्पेशल FD ऑफर के बारे में, सिर्फ 31 मार्च तक उपलब्ध

Wed, 17 Mar 2021 01:00 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 17 Mar 2021 01:00 PM IST
विज्ञापन
banks offer senior citizens special fixed deposit FD schemes providing higher interest rates on term deposits till 31 march 2021
मुनाफा कमाने का मौका - फोटो : pixabay

कोरोना काल में आम नागरिकों की आर्थिक स्थिति बिगड़ी है। ऐसे में वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए देश के दिग्गज बैंकों की कुछ खास योजनाएं उपलब्ध हैं। वरिष्ठ नागरिकों को घटते ब्याज दरों से बचाने के लिए बैंको ने उन्हें तोहफा दिया है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) योजना उपलब्ध है, ताकि उम्र के आखिरी पढ़ाव में वे बिना किसी परेशानी के अपनी जरूरतें पूरी कर सकें। वरिष्ठ नागरिक बचत योजनाओं में अन्य बचत योजनाओं की तुलना में अधिक ब्याज मिलता है। 

विज्ञापन


इसी महीने तक उपलब्ध हैं योजनाएं
ये योजनाएं मई 2020 में लॉन्च हुई थीं। लेकिन बैंकों द्वारा दी गई यह स्पेशल स्कीम सिर्फ इसी महीने यानी 31 मार्च 2021 तक उपलब्ध हैं। इसलिए इनका फायदा उठाने के लिए आप जल्द से जल्द अप्लाई करें।
विज्ञापन


निवेश के लिए लाभदायक हैं ये योजनाएं
बैंकों द्वारा लॉन्च की गई स्पेशल स्कीम के तहत वरिष्ठ नागरिकों को लाभ के रूप में फिक्सड डिपॉजिट (FDs) में ज्यादा ब्याज दर प्राप्त का लाभ मिलेगा। बैंकों द्वारा दी गई स्कीम - बैंक फिक्सड डिपॉजिट और वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS) निवेश के लिए बहुत ही लाभदायक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आइए जानते हैं इन योजनाओं के बारे में-

एसबीआई स्पेशल एफडी स्कीम
एसबीआई की स्पेशल एफडी स्कीम के तहत वरिष्ठ नागरिकों को आम निवेशकों से अधिक ब्याज दर मिलेगा। उन्हें 80 आधार अंक अधिक ब्याज मिलेगा। वर्तमान में, एसबीआई आम जनता को पांच साल की एफडी पर 5.4 फीसदी ब्याज दर प्रदान करता है। जबकि विशेष एफडी योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों के लिए वर्तमान ब्याज दर 6.20 फीसदी है।

एचडीएफसी बैंक स्पेशल एफडी स्कीम
एचडीएफसी बैंक की स्पेशल एफडी स्कीम के तहत वरिष्ठ नागरिकों को 75 आधार अंक अधिक ब्याज मिलता है। इस स्पेशल स्कीम के तहत वरिष्ठ नागरिकों को 6.25 फीसदी तक का रिटर्न मिलेगा। 

ICICI बैंक की स्पेशल एफडी स्कीम
आईसीआईसीआई बैंक भी वरिष्ठ नागरिकों को ज्यादा लाभ देता है। स्पेशल डिपॉजिट पर आईसीआईसीआई बैंक 80 आधार अंक ज्यादा ब्याज देता है। आईसीआईसीआई बैंक गोल्डन ईयर्स एफडी स्कीम के तहत वरिष्ठ नागरिकों को सालाना 6.30 फीसदी ब्याज मिलता है। 

बैंक ऑफ बड़ौदा स्पेशल एफडी स्कीम 
बैंक ऑफ बड़ौदा वरिष्ठ नागरिकों को 100 आधार अंक ज्यादा ब्याज का लाभ देता है। पांच साल से 10 साल की अवधि तक वरिष्ठ नागरिकों द्वारा इस स्कीम में जमा किए जाने पर उन्हें 6.25 फीसदी ब्याज मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed