{"_id":"0285ec2c-e978-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"banks-are-sending-notice-for-inactive-accounts","type":"story","status":"publish","title_hn":"निष्क्रिय खाता शुरू करवाना है तो अपनाएं ये उपाय","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
निष्क्रिय खाता शुरू करवाना है तो अपनाएं ये उपाय
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2013 09:17 PM IST
विज्ञापन
ऐसे बैंक खाते जिनमें आप दो साल से ज्यादा की अवधि से कोई लेन-देन नहीं कर रहे हैं, उन्हें दोबारा शुरू करने का बेहतर मौका है।
विज्ञापन
बैंक इन खातों के ग्राहकों को नोटिस भेजकर खाता दोबारा शुरू करने का विकल्प दे रहे हैं। ऐसे में अगर उस खाते को दोबारा शुरू करना चाहते हैं, तो खाताधारक केवाईसी फार्म की जरूरतें पूरी कर उसका इस्तेमाल कर सकता है।
बैंकर्स के अनुसार निष्क्रिय खातों को दोबारा शुरू करने से न केवल बैंक को कारोबार मिलता है, बल्कि ग्राहकों को भी सुविधा होती है। इसे देखते हुए वह ऐसे खातों को दोबारा शुरू करने के लिए ग्राहकों के पास नोटिस भेज रहे हैं।
विज्ञापन
पंजाब एंड सिंध बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार इस समय बैंक निष्क्रिय खातों को दोबारा ऑपरेटिव करने के लिए पहले से ज्यादा सक्रिय हो गए हैं। जो ग्राहक दोबारा खाते से लेन-देन करना चाहते हैं, वह केवाईसी फार्म की जरूरतों को पूरा कर खातों को ऑपरेट कर सकते हैं।
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारी के अनुसार कई खाते ऐसे हैं, जिनमें खाताधारक की मृत्यु हो चुकी है। उस तरह के खातों में पड़ी राशि को उनके उत्तराधिकारी निकाल सकते हैं।
आरबीआई ने भी यह निर्देश दे रखा है कि बैंक इस तरह के खातों की सूची अपने वेबसाइट पर जारी करें, जिससे ग्राहकों को आसानी हो सके।