फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   bank will not remain close for continuous five days

लगातार पांच दिन बैंक नहीं रहेंगे बंद, आम लोगों को मिलेगा एटीएम में भी कैश

Mon, 26 Mar 2018 12:58 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 26 Mar 2018 12:58 PM IST
विज्ञापन
bank will not remain close for continuous five days
axis bank

सोशल मीडिया पर लगातार यह मैसेज वायरल हो रहा है कि बैंक 29 मार्च से लगातार पांच दिनों के लिए बंद रहेंगे। हालांकि ऐसा कुछ भी नहीं है। इससे बचने के लिए लोग अपने सभी तरह के बैंकिंग काम और कैश की व्यवस्था भी करके रख लें, क्योंकि एटीएम में भी पैसा नहीं पड़ेगा। 

विज्ञापन


लंबे वीकेंड से पड़ेगा असर
मार्च महीने के आखिर और अप्रैल की शुरुआत में बैंकों के बंद रहने की खबर आने के बाद से लोगों का परेशान होना स्वाभाविक है। क्योंकि महीने की आखिरी तारीख को ही ज्यादातर लोगों की सैलरी आती है, जिसके बाद वो अपने जरूरी काम-काज पूरे करते हैं।
विज्ञापन


ऐसे में बैंकों के बंद होने और एटीएम में पैसा न होने की खबरों से आम जनता का परेशान होना स्वाभाविक है। लेकिन अब बैंक कर्मियों ने ही इन खबरों को विराम दे दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को खुलेंगे बैंक

bank will not remain close for continuous five days
bank

ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स संगठन के महासचिव डी थॉमस ने कहा है कि महीने के आखिरी शनिवार को पूरे देश में स्थित सभी प्राइवेट, सरकारी और कॉपरेटिव बैंक खुलेंगे। बैंक केवल गुरुवार, शुक्रवार, रविवार और सोमवार को बंद रहेंगे। इस दौरान एटीएम के द्वारा लोग पैसे निकाल सकेंगे, इसकी पूरी व्यवस्था की जाएगी। 

इसलिए रहेगा बैंकों में अवकाश
गुरुवार 29 मार्च को महावीर जयंती है। वहीं शुक्रवार, 30 मार्च को गुड फ्राइडे है। 31 मार्च, शनिवार को बैंक खुलेंगे। 1 अप्रैल को रविवार होने की वजह से छुट्टी रहेगी। 2 अप्रैल को नए वित्त वर्ष से पहले अकाउंट क्लोज करने के चलते बंदी होगी। इसके बाद 3 अप्रैल को बैंक नए वित्त वर्ष की शुरुआत करेंगे। 

नेटबैंकिंग, RTGS, NEFT पर एक दिन पड़ेगा असर
अगर आप नेटबैंकिंग, आरटीजीएस, एनईएफटी करते हैं तो केवल 30 मार्च को यह सेवाएं नहीं मिलेंगी। उस दिन नेटबैंकिंग वालों को परेशानी हो सकती है। इसके बाद 2 अप्रैल को भी वार्षिक बंदी के चलते कुछ रीजन में इसका आंशिक असर देखने को मिल सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed