फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   bank of baroda, icici launches 3 new saving accounts for customers, will get amazon gift card

बैंक ऑफ बड़ौदा, ICICI ने लांच किए बचत खाते, मुफ्त मिलेगा अमेजन गिफ्ट कार्ड

Wed, 23 Jan 2019 01:58 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 23 Jan 2019 01:58 PM IST
विज्ञापन
bank of baroda, icici launches 3 new saving accounts for customers, will get amazon gift card

निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के दो बड़े बैंकों ने ग्राहकों के लिए नए साल में कई तरह के बचत खाते लांच किए हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा ने जहां महिलाओं और बुजुर्गों का ध्यान रखा है, वहीं आईसीआईसीआई बैंक ने अपने प्रिमियम खाताधारकों के लिए बचत खाता शुरू किया है। 

विज्ञापन

बड़ौदा के बैंक खातों में मिलेंगी यह सुविधाएं

बैंक ऑफ बड़ौदा ने दो खाते शुरू किए हैं, उनमें बड़ौदा वरिष्ठ नागरिक विशेषाधिकार खाता और बड़ौदा महिला शक्ति बचत खाता प्रमुख हैं। दोनों खातों में अगर ग्राहक लॉकर सुविधा लेते हैं तो आपको वार्षिक लॉकर शुल्क में छूट प्राप्त होगी। साथ ही विभिन्न प्रकार के लोन की प्रोसेसिंग फीस में भी छूट मिलेगी। डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर कई तरह के विशेष डिस्काउंट मिलेंगे। 

विज्ञापन

इतना रखना होगा मिनिमम बैलेंस

ग्राहकों को दोनों बचत खाते में 3 हजार रुपये मिनिमम बैलेंस रखना होगा। हालांकि छोटे शहरों में 2 हजार और गांव-देहात के ग्राहकों को एक हजार रुपये का कम से कम बैलेंस रखना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

bank of baroda, icici launches 3 new saving accounts for customers, will get amazon gift card

आईसीआईसीआई ने लांच किया वन प्रीमियम खाता

आईसीआईसीआई बैंक ने एक  प्रीमियम बचत खाते को शुरू किया है। द वन नाम का यह खाता ऐसे वेतनभोगी और स्व-नियोजित पुरुषों के लिए उपलब्ध है जो अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रयास करते हैं और कई लाभ के साथ एक आकांक्षापूर्ण जीवन शैली का नेतृत्व करते हैं। 

मिलेंगी यह सारी सुविधाएं

द वन खाता मैग्नम और टाइटेनियम दो वेरिएंट में उपलब्ध है। द वन खाताधारक को डेबिट कार्ड के साथ सुरक्षा प्रदान करता है क्योंकि यह परिवार की वित्तीय सुरक्षा की आवश्यकता को पहचानता है। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य और जीवन बीमा कवर, होम लोन पर प्रोसेसिंग फीस पर आकर्षक छूट, डेबिट कार्ड पर अमेजन गिफ्ट कार्ड शामिल हैं। टाइटेनियम वेरिएंट के खाताधारकों को जोमाटो गोल्ड की एक साल की सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।

द वन के मुख्य लाभ- 

  • आईसीआईसीआई बैंक के साथ-साथ गैर-आईसीआईसीआई बैंक एटीएम पर मुफ्त असीमित लेनदेन
  • इंटरनेट बैंकिंग और आईमोबाइल जैसे ऑनलाइन चैनलों के लिए निशुल्क एनईएफटी व आरटीजीएस
  • वार्षिक लॉकर किराए पर 40 फीसदी तक की छूट
  • बीमा और सुरक्षा लाभ
  • खाता खोलने के समय टर्म और ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस प्लान चुनने का फायदा. ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस प्लान ओपीडी, डे केयर और सर्जरी सहित एक व्यापक कवर प्रदान करता है।
  • बीमा कवर के साथ मुफ्त डेबिट कार्ड
  • 40 लाख रुपये का हवाई दुर्घटना बीमा, 10 लाख और 5 लाख का टाइटेनियम और मैग्नम पर व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा
  • 50 लाख रुपये का 10 वर्षों के लिए टर्म प्लान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed