फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   auto loan interest rates gets cheaper banks know how much emi you have to pay

तोहफा: सरकारी बैंकों ने घटाई ब्याज दर, जानिए कौन सा बैंक दे रहा है सबसे सस्ता ऑटो लोन

Mon, 27 Sep 2021 10:40 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 27 Sep 2021 10:40 AM IST
सार

अगर आप कार खरीदने की योजना बना रहे हैं और आपको ऑटो लोन की जरूरत है तो यह खबर आपके काफी काम आ सकती है। हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपको कौन से बैंक में सबसे कम ब्याज दर पर ऑटो लोन मिलेगा।

विज्ञापन
auto loan interest rates gets cheaper banks know how much emi you have to pay
लोन - फोटो : pixabay

विस्तार

बैंकों ने त्योहारी सीजन में वाहन खरीदारों को बड़ी राहत देते हुए ऑटो लोन की ब्याज दर घटा दी है। कोरोना काल में ऑटोमोबाइल कंपनियों को नुकसान झेलना पड़ा है। इस दौरान लोगों में पैसे बचाने की प्रवृत्ति बढ़ी है। कंपनियां बाजार में अवसर तलाश रही हैं। इसी के तहत विभिन्न बैंकों ने अब कार खरीदने के प्रति ग्राहकों को प्रोत्साहित करने के लिए कई ब्याज दर में कटौती की है।

विज्ञापन


क्या हैं ऑटो लोन के फायदे?
अगर आप भी कार खरीदना चाहते हैं तो ऑटो लोन आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। इसके जरिए आप ब्रैंड न्यू कार के साथ-साथ सैकेंड हैंड कार भी खरीद सकते हैं। इसका अप्रूवल भी तेजी से मिलता है। साथ ही इसते तहत ग्राहकों को फिक्स्ड और फ्लोटिंग रेट का ब्याज तय करने की सुविधा मिलती है। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें कोलेट्रेल की जरूरत नहीं होती क्योंकि गाड़ी ही अपने आप में सिक्योरिटी होती है। ग्राहक अपनी सुविधा के हिसाब से पेमेंट के तरीके का चुनाव कर सकते हैं। 
विज्ञापन


इस बात का रखें ध्यान 
अगर आप ऑटो लोन लेने जा रहे हैं तो पहले दूसरे बैंकों के ऑटो लोन की ब्याज दरों का भी जरूर पता कर लें क्योंकि ऐसा हो सकता है कि आपको दूसरे बैंक से सस्ता ऑटो लोन मिल जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आइए जानते हैं विभिन्न बैंकों की ब्याज दर
मौजूदा समय में पंजाब एंड सिंध बैंक सबसे सस्ती दर पर ऑटो लोन प्रदान कर रहा है। पंजाब एंड सिंध बैंक ग्राहकों को 6.80 सो 7.90 फीसदी पर ऑटो लोन दे रहा है। अगर आप पांच सालों के लिए एक लाख रुपये का ऑटो लोन लेते हैं, तो ग्राहकों की ईएमआई 1971 से 2023 रुपये होगी। अगर आप ऑटो लोन लेने के बारे में विचार कर रहे हैं या आपकी भविष्य में ऑटो लोन लेने की योजना है तो आइए जानते हैं आपको कौन से बैंक में सबसे कम ब्याज दर पर ऑटो लोन मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed