फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   Atal Pension Yojana Get Pension After Retirement know about the scheme

निवेश की बात: लोगों को खूब भा रही अटल पेंशन योजना, निवेश करने पर हर महीने होता है पांच हजार का फायदा

Sat, 18 Sep 2021 01:01 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Sat, 18 Sep 2021 01:01 PM IST
सार

सरकार की 'अटल पेंशन योजना' की शुरुआत मई 2015 को हुई थी। इसका लक्ष्य मुख्य रूप से असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों को पेंशन योजना के दायरे में लाना है।

विज्ञापन
Atal Pension Yojana Get Pension After Retirement know about the scheme
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

पेंशन फंड रेग्युलेटर एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) की प्रमुख पेंशन योजनाओं में से एक अटल पेंशन योजना के तहत अंशधारकों की संख्या इस साल 31 अगस्त तक 33.20 फीसदी बढ़कर 304.51 लाख पर पहुंच गई है। योजना के तहत प्रबंधनाधीन संपत्ति 18,059 करोड़ रुपये रही। जबकि एक साल पहले यह इससे 33 फीसदी कम थी।

विज्ञापन


क्या है अटल पेंशन योजना?
अटल पेंशन योजना को 18 से 40 वर्ष की आयु का कोई भी ऐसा भारतीय नागरिक ले सकता है जिसके पास बैंक खाता है। यह 60 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर 1000 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक की न्यूनतम गारंटीकृत पेंशन प्रदान करती है। योजना के तहत ग्राहक की मृत्यु पर पति या पत्नी को आजीवन पेंशन की राशि की गारंटी दी जाती है। वहीं दोनों ग्राहकों की मृत्यु की स्थिति में पेंशन की पूरी राशि नामित व्यक्ति को भुगतान कर दी जाती है।
विज्ञापन


इतना होगा योगदान 
योजना में कम से कम 20 सालों तक निवेश करना होता है। अगर 18 साल की उम्र में 1000 रुपये से 5000 रुपये मासिक स्कीम के लिए योजना से जुड़ते हैं तो आपका योगदान 42 रुपये प्रति माह से 210 रुपये प्रति माह से शुरू होगा। वहीं अगर आप 40 साल के हैं और इस योजना से जुड़ना चाते हैं तो आपका योगदान 291 रुपये प्रति माह से 1454 रुपये प्रति माह होगा। इसकी खास बात यह है कि इसमें आप सेक्शन 80सी के तहत 1.5 लाख रुपये तक टैक्स छूट भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे खोल सकते हैं अटल पेंशन योजना के लिए खाता
आप किसी भी बैंक में जाकर अकाउंट खुलवा सकते हैं। अटल पेंशन योजना का फॉर्म भरकर मांगे गए दस्तावेजों के साथ आपको बैंक ब्रांच में जमा करना होगा। इसके बाद एप्लीकेशन अप्रूव होने पर आपके पास कंफर्मेशन का मैसेज आएगा। उसके बाद आपकी उम्र के आधार पर आपका मंथली कंट्रीब्यूशन तय हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed