{"_id":"4f6b3db82a2d5eea7d8945a5371aea15","slug":"atal-pension-scheme-is-not-clear-about-tax-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर को लेकर स्पष्ट नहीं अटल पेंशन योजना","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
कर को लेकर स्पष्ट नहीं अटल पेंशन योजना
एजेंसी/कोलकाता।
Updated Mon, 29 Jun 2015 02:47 PM IST
विज्ञापन
हाल में लांच अटल पेंशन योजना में कर के बारे में स्पष्टता का अभाव है। पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी खुद भी इस बारे में अंधेरे में है।
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना को अपनाने वाले ग्राहकों का भी कहना है कि उन्हें इस उत्पाद में कर के बारे में जानकारी है। बैंक भी इस उत्पाद पर कर से जुड़ी जानकारियां नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन
पीएफआरडीए के पूर्णकालिक सदस्य बीएस भंडारी ने बताया कि अटल पेंशन योजना में कर के मामले में स्पष्टता नहीं है। लेकिन हम यह समझते हैं कि कर के मामले में यह उत्पाद मौजूदा नेशनल पेंशन स्कीम के बराबर होगा।
विज्ञापन
मौजूदा नियमों के तहत एनपीएस कॉर्पस पैसा निकालने के समय कर योग्य है। पीएफआरडीए ने अटल पेंशन योजना के तहत 2 करोड़ ग्राहकों को जोड़ने का लक्ष्य तय किया है।