क्या आपको लगता है LIC के नाम पर आई है फर्जी कॉल, तो करें ये काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम जनता से धोखाधड़ी करना एक आम बात हो गया है, धोखेबाज लोग फर्जी कॉल्स करके ग्राहकों के एटीएम कार्ड की जानकारी लेकर पैसा लूट रहे हैं। इसी सिलसिले में भारतीय जीवन बीमा निगम ने अपने ग्राहकों को फर्जी कॉल्स को लेकर खास सलाह दी है।
भारतीय जीवन बीमा निगम ने अपने ग्राहकों को बीमा निगम अधिकारी, एजेंट, आईआरडीएआई अधिकारी और ईसीआई के अधिकारियों के नाम पर आने वाली फर्जी कॉल्स को लेकर अलर्ट रहने की सलाह दी है। ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां एलआईसी के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतें आ रही हैं।
कॉल के दौरान बड़ी लॉटरी लगने, बड़े वादों के साथ फर्जी स्कीम के लिए लुभावने ऑर्डर दिए जाते हैं। इस पर एलआईसी ने कहा कि वो अपने ग्राहकों को बोनस की जानकारी फोन करके नहीं देती है। इसके अलावा बीमा निगम कभी भी अपने पॉलिसीधारकों को पॉलिसी बंद करने के लिए प्रोत्साहित नहीं करती है।
अगर फर्जी कॉल हो तो क्या करें?
अगर आपके पास भारतीय जीवन बीमा निगम से कोई कॉल आई है और आपको लगता है कि ये कॉल फर्जी हो सकती है तो सबसे पहले आप एलआईसी की आधिकारिक बेवसाइट www.licindia.in पर जाकर पॉलिसी की जानकारी की पुष्टि करें। इसके अलावा कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करके भी जानकारी ले सकते हैं।
भारतीय जीवन बीमा निगम अपने ग्राहकों को फर्जी कॉल की आशंका पर सलाह देता है कि अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन जाकर उस नंबर को लेकर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
इसके अलावा ई-मेल के जरिए spuriouscalls@licindia.com पर फर्जी कॉल की जानकारी के साथ ही कॉल की सूचना देना चाहिए।
फर्जी कॉल हो तो क्या ना करें?
-
भारतीय जीवन बीमा की ओर से कहा गया है कि अगर कोई अनवेरिफाइड कॉल आ रही है तो उसे ना उठाएं
-
अगर कॉल आपके पॉलिसी पर फायदा उठाने या पॉलिसी बंद करने को लेकर है, तो वहां अपनी पॉलिसी की जानकारी ना दें
-
पॉलिसी को लेकर अतिरिक्त बोनस या ज्यादा फायदा हो तुरंत फोन काट दें, ज्यादा बात ना करें