एयरटेल पेमेंट बैंक से भी कर सकेंगे अटल पेंशन योजना में निवेश, किया करार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयरटेल पेमेंट बैंक के ग्राहकों को भी अब अटल पेंशन योजना का कवच मिल सकेगा। पेंशन फंड रेगुलेटरी एवं डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीएफआरडीए) ने बैंक को अटल पेंशन योजना का खाता खोलने की अनुमति दे दी है। इसी के साथ यह देश का पहला पेमेंट बैंक बन गया है, जिसे इस योजना के तहत खाता खोलने की अनुमति मिली है। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, एयरटेल पेमेंट बैंक के खाताधारक अब कुछ ही मिनटों में सरल, सुरक्षित और पेपरलेस प्रक्रिया के जरिए इस योजना के तहत खाता खुलवा सकते हैं।
फिलहाल 50 हजार प्वाइंट पर मिलेगी सुविधा
वर्तमान में एयरटेल पेमेंट बैंक के 50,000 प्वाइंट पर यह सुविधा उपलब्ध है, जिसे जल्द ही बढ़ाकर एक लाख से ज्यादा कर दिया जाएगा। यह सुविधा 18 साल से 40 साल की उम्र के खाताधारकों के लिए उपलब्ध है।
मिलेगी इतनी पेंशन
इसके तहत ग्राहक के योगदान के आधार पर 1,000 से 5,000 रुपये के बीच न्यूनतम गारंटीड मासिक पेंशन मिलती है। इसका प्रीमियम कम-से-कम 42 रुपये प्रतिमाह से शुरू होता है।
एकमुश्त मिलेंगे 8.5 लाख रुपये
इस स्कीम के तहत प्रति माह पांच हजार रुपये निवेश कर आप रिटायरमेंट के बाद हर साल 60 हजार रुपये की पेंशन पा सकते हैं। इतना ही नहीं, आपको 8.5 लाख रुपये की एकमुश्त रकम भी मिलेगी।
18 से 60 साल की उम्र
इस स्कीम से 18 से 60 साल की उम्र के लोग जुड़ सकते हैं। बता दें कि पहले यह स्कीम सिर्फ सरकारी कर्मचारियों के लिए थी। लेकिन साल 2009 में इस स्कीम को प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए भी शुरू कर दी गई थी। स्कीम के तहत निवेश किए गए पैसे को पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) द्वारा रजिस्टर्ड पेंशन फंड मैनेजर्स को दिया जाता है।
खुल सकते हैं दो तरह के खाते
योजना के तहत दो तरह के खाते होते हैं, टियर-I और टियर-II खाता। टियर-I खाता खुलवाना हर किसी के लिए अनिवार्य होता है। वहीं टियर-II खाता कोई भी टियर-I खाता खुलवाने वाला शुरू कर सकता है। अगर आप टियर-II खाता खुलवाते हैं तो आप अपनी मर्जी से निवेश कर सकेंगे और फंड निकाल सकेंगे।