फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   agra people emphasis saving schemes

आगरावासियों का आयकर बचत योजनाओं पर जोर

Fri, 02 Nov 2012 01:01 AM IST
नई दिल्ली/आगरा
नई दिल्ली/आगरा Updated Fri, 02 Nov 2012 01:01 AM IST
विज्ञापन
agra people emphasis saving schemes

सोने और चांदी में निवेश का गढ़ माने जाने वाले आगरा शहर में बुलियन कारोबार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। यह गिरावट दो वर्षों से चल रही है। वित्त वर्ष 2010 के मुकाबले वर्ष 2011 में कारोबार में करीब आठ फीसदी की गिरावट आई है।

विज्ञापन


वहीं, वर्तमान वर्ष में अभी तक औसतन 10 फीसदी कमी आ चुकी है। शहर के निवेशक रीयल एस्टेट में तेजी से निवेश बढ़ा रहे हैं। रजिस्ट्री स्टांप से मिलने वाले राजस्व केआधार पर आगरा में रीयल एस्टेट के कारोबार में 24 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। यह ग्रोथ पिछले चार सालों से लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन


इसके विपरीत अप्रैल महीने में प्रदेश में अल्प बचत खाते में जमा होने वाली पूंजी न के बराबर रही, तो दीर्घकालीन सकल जमा में वित्तीय वर्ष 2011-12 में 30 करोड़ रुपये की कमी आई है। अप्रैल में एक भी रुपया नहीं जमा हुआ, तो जुलाई में 60.52 करोड़ के लक्ष्य के सापेक्ष केवल 10.52 करोड़ रुपये ही जमा हुए। बैंकों के जमा में भी गिरावट आई है। नए जमा के रूप में बैंकों में केवल पांच फीसदी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर का मध्यम वर्ग अब निवेश के रूप में बीमा को तरजीह दे रहा  है। पिछले साल के मुकाबले जीवन बीमे में करीब 12 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। जिसमे टर्म प्लान ने युवाओं को खासतौर पर आकर्षित किया है। बाजार के जानकारों का कहना है कि बीमा में टर्म प्लान की हिस्सेदारी में करीब तीन फीसदी बढ़ी है।

नए विकल्पों की भी दस्तक
इंडस्ट्री के अनुसार जिस तरह से निवेश के तरीकों में बदलाव हो रहा है उसे देखते हुए गोल्ड ईटीएफ, कैपिटल गारंटेड फंड जैसे उत्पाद बाजार में आ चुके हैं, वहीं इंफ्रास्ट्रक्चर फंड, रिटायरमेंट फंड, मल्टी एसेट एलोकेशन फंड जैसे विकल्प भी ग्राहकों को मिलेंगे। आने वाले वर्षों में आगरा के निवेशकों का इनकी ओर रुझान बढ़ने के आसार हैं।

यह सही है बचत में कमी आई है, लेकिन बैंक जमा के मामले में आगरा औसत से ऊपर है। विकास की नई संभावनाएं खुल रही हैं, तो निवेश भी हो रहा है। इसका फायदा सभी को मिल रहा है।--पंकज सक्सेना, अग्रणी जिला प्रबंधक


सोने में निवेश कम हो रहा है। महंगाई के चलते लोग अभी बुलियन मार्केट से दूर जा रहे हैं। हालांकि अभी जरूरत भर का सोना खरीदा जा रहा है। छोटे निवेशक काफी पहले बाजार से दूर हो चुके हैं। बड़े निवेशकों ने जरूर एवरेजिंग के लिए एक सीमा तक खरीददारी जारी रखी है।--राजेश हेमदेव, ज्वेलर

वार्षिक कारोबार (करोड़ रुपये में)
वर्ष--बुलियन--रीयल एस्टेट
2009-10--1,491.58--197.99
2010-11--3,277.93--253.61            
2011-12--3,041.94--314.09

गोल्ड बुलियन के कारोबार में कमी करोड़ में
माह--2011-12---2012-13---अंतर (फीसदी)
अप्रैल--259.52---67.09---(-74.15)
मई तक--531.77---310.58---(-41.60)
जून तक--931.67---671.13---(-27.96)
जुलाई तक--1136.08---908.69---(-20.02)
अगस्त तक-- 1217.71---1091.95---(-10.33)
स्रोत: वाणिज्य कर विभाग से प्राप्त सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed