आधार से नहीं हो रहा है फिंगरप्रिंट स्कैन, यूआईडीएआई ने सुझाए यह नए तरीके
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार के जरिए लोगों को अपना फिंगरप्रिंट स्कैन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस वजह से लोगों को नई मोबाइल सिम खरीदने, राशन का सामान लेने में और बैंक अकाउंट खोलने में परेशानी हो रही है। इसको देखते हुए आधार जारी करने वाली संस्था यूनिक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने आम जनता को कई अन्य तरीके लोगों सुझाए हैं।
इन तरीकों का करना होगा इस्तेमाल
यूआईडीएआई ने कहा है कि लोग ओटीपी, आंखों की पुतलियों और स्मार्ट क्यूआर कोड का इस्तेमाल करके वेरिफिकेशन कर सकते हैं।
People facing problems with fingerprint authentication need not worry. Alternate means of verification like Iris Scan, Mobile OTP or Smart QR Code on #eAadhaar can be used to verify bank accounts with #Aadhaar. pic.twitter.com/Af0VKgqNBA
— Aadhaar (@UIDAI) June 1, 2018
1 जुलाई से शुरू होगी वीआईडी
यूआईडीएआई ने ट्विटर पर अपनी पोस्ट में कहा, नई सुविधा आधार धारकों को बिना वेरीफिकेशन या सत्यापन की प्रक्रिया में अपना असली 12 अंकों का आधार नंबर दिए बिना एक वीआईडी नंबर देने की इजाजत देगी।
अगर आपको डर है कि 12 अंकों का आधार नंबर देने से पर्सनल जानकारी लीक हो सकती है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। अब आप घर बैठे मात्र आसान से तीन स्टेप्स को फॉलो करके अपना 16 अंकों वाला वर्चुअल आधार नंबर जेनरेट कर सकेंगे।
क्या होगा फायदा
इस वर्चुअल नंबर को जेनरेट करने के बाद आपको अपना ओरिजनल आधार नंबर किसी भी थर्ड पार्टी को नहीं देना होगा। आप इस वर्चुअल नंबर का इस्तेमाल बैंक अकाउंट खोलने, सरकारी सब्सिडी के लिए, तत्काल पासपोर्ट बनवाने के लिए और नई इन्श्योरेंस पॉलिसी खरीदने के लिए कर सकते हैं।
फॉलो करें यह स्टेप्स
सबसे पहले आपको आधार की वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर नीचे की तरफ आधार सर्विस टैब के अंदर वीआईडी जेनरेटर ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा ओटीपी कोड
क्लिक करने के बाद आपको अपना आधार नंबर, कैप्चा कोड फीड करना होगा और सेंड ओटीपी पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी कोड आएगा।
आएंगे दो ऑप्शन
ओटीपी सबमिट करने के बाद आपके पास दो तरह के ऑप्शन आएंगे। पहला नई वीआईडी जेनरेट करने के लिए और दूसरा पहले से जेनरेट की गई वीआईडी को रिट्राइव करने के लिए। आप दोनों में से किसी भी ऑप्शन को क्लिक कर सकते हैं। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वीआईडी कोड एसएमएस के जरिए पहुंच जाएगा।