{"_id":"58e4f7614f1c1b4a3e5b710b","slug":"aadhaar-card-made-mandatory-for-pan-and-filing-income-tax-return","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जुलाई से पैन कार्ड बनवाने, रिटर्न फाइल करने लिए आधार जरूरी, जारी हुई अधिसूचना","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
जुलाई से पैन कार्ड बनवाने, रिटर्न फाइल करने लिए आधार जरूरी, जारी हुई अधिसूचना
amarujala.com, Submitted By : अनंत पालीवाल
Updated Wed, 05 Apr 2017 07:25 PM IST
विज्ञापन
1 जुलाई से पैन कार्ड बनवाना और इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए आधार जरूरी हो जाएगा। सरकार ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इससे पहले सरकार ने आधार को जरूरी करने की घोषणा वित्त विधेयक में की थी।
विज्ञापन
संसद द्वारा विधेयक के पास हो जाने के बाद अब वित्त मंत्रालय ने इसके बारे में अधिसूचना जारी कर दी है। हालांकि लोगों को पैन कार्ड से आधार को लिंक करने में कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
आधार को पैन कार्ड से लिंक करने में आ रही है ये दिक्कतें
आधार को पैन कार्ड से लिंक करने में लोगों को कई तरह की दिक्कतें पेश आ रही हैं। इससे सरकार की इस महत्वकांक्षी योजना के पूरी तरह से लागू होने में देरी हो सकती है। पैन कार्ड में जहां लोगों को अपना पूरा नाम देना पड़ता है, वहीं आधार में लोग पूरा नाम देने के बजाए छोटे नाम से भी कार्ड बनवा लेते हैं। इससे लोगों को कार्ड लिंक कराने में परेशानी हो रही है, क्योंकि आधार कार्ड में वो ही नाम होना चाहिए जो पैन कार्ड में है।
विज्ञापन
Trending Videos
31 दिसंबर के बाद अमान्य हो जाएगा आधार कार्ड
सरकार द्वारा प्रस्तावित नए फाइनेंशियल बिल के मुताबिक जो पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं होगा उसे 31 दिसंबर के बाद अमान्य कर दिया जाएगा। वर्तमान में सभी करदाताओं के पास आयकर रिटर्न भरने के लिए एक पैन नंबर होना जरूरी है। इसके अलावा जो छात्र टैक्स के दायरे में नहीं आते उनके लिए ये पहचान का सबूत भी है।
सरकार का कहना है कुछ पैन कार्ड धोखाधड़ी से बनाए गए हैं जिसकी जांच यूनीक आइडेंटिटी नंबर से हो सकती है। लोकसभा में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा था कि भविष्य में किसी व्यक्ति की पहचान के लिए आधार कार्ड ही काफी होगा।
उन्होंने कहा था कि अगर कोई व्यक्ति टैक्स रिटर्न के साथ आधार संख्या प्रस्तुत करता है, तो यह स्पष्ट होगा कि यह नकली पैन नहीं है। इसका कारण यह है कि उसका बॉयोमीट्रिक आधार के साथ जुड़ा हुआ है।