इस वर्ष भविष्य निधि पर 9 फीसदी ब्याज संभव
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) वर्ष 2015-16 के लिए भविष्य निधि पर नौ फीसदी ब्याज की घोषणा कर सकता है। 16 फरवरी को संगठन के ट्रस्टियों की बैठक में इस बारे में फैसला लिया जा सकता है।
पिछले दो वित्त वर्ष से ब्याज की दर 8.75 फीसदी है। ईपीएफओ की ओर से जारी एक सर्कुलर में कहा कि केंद्रीय ट्रस्टी बोर्ड की 211वीं बैठक 16 फरवरी को चेन्नई में प्रस्तावित है।
इस बैठक में ट्रस्टियों के समक्ष ब्याज दर का मुद्दा रखा जाएगा।
इससे पहले 8.95 का मिला था सुझाव
इससे पहले ईपीएफओ की सलाहकार बोर्ड ने चालू वित्त वर्ष के लिए 8.95 फीसदी
ब्याज का सुझाव दिया था।
सितंबर में ईपीएफओ के आय अनुमानों के मुताबिक नौ
फीसदी की ब्याज दर से 100 करोड़ रुपये का घाटा होगा, लेकिन पिछले दिनों
ट्रस्टी बोर्ड के सदस्य पीजे बनासुरे ने कहा था कि उनके अनुमानों के
मुताबिक नौ फीसदी ब्याज देने के बाद भी संगठन के पास 100 रुपये बच जाएंगे।
वित्त मंत्रालय की ओर से इस प्रस्ताव की अधिसूचना जारी होने से पहले इसे
ट्रस्टी बोर्ड की मंजूरी दिलाना जरूरी है।