{"_id":"6141a853f86bc11a4a6de2b2","slug":"7th-pay-commission-know-how-much-salary-will-increase-is-government-hikes-dearness-allowance-da-of-employees-again-in-festive-season","type":"story","status":"publish","title_hn":"7th Pay Commission: त्योहारी सीजन में क्या दोबारा बढ़ेगा महंगाई भत्ता? जानिए इससे कितनी बढ़ सकती है आपकी सैलरी","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
7th Pay Commission: त्योहारी सीजन में क्या दोबारा बढ़ेगा महंगाई भत्ता? जानिए इससे कितनी बढ़ सकती है आपकी सैलरी
Wed, 15 Sep 2021 01:50 PM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Wed, 15 Sep 2021 01:50 PM IST
सार
7th Pay Commission DA Hike: 14 जुलाई को केंद्र सरकार के 48 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनर्स के लिए केंद्रीय कैबिनेट ने महंगाई भत्ते यानी डीए पर लगी रोक हटाने का फैसला लिया था। सरकार दोबारा डीए को लेकर एक और एलान कर सकती है।
विज्ञापन
रुपये
- फोटो : pixabay
विस्तार
हाल ही में मोदी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए महंगाई भत्ता (DA) 17 फीसदी से बढ़ाकर 28 फीसदी किया था। अब दिवाली से पहले केंद्र की ओर से कर्मचारियों के लिए दोबारा एक बड़ा एलान हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, त्योहारी सीजन में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में तीन फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। लाखों कर्मचारियों का महंगाई भत्ते 28 फीसदी से बढ़कर 31 फीसदी तक हो सकता है। इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं हुआ है। आइए जानते हैं कि दोबारा डीए बढ़ने से सैलरी में कितना इजाफा होगा।
विज्ञापन
सबसे पहले जानते हैं क्या है महंगाई भत्ता और कैसे होती है इसकी गणना?
महंगाई भत्ता वेतन का एक हिस्सा होता है। यह कर्मचारी के मूल वेतन यानी बेसिक का एक तय फीसदी होता है। महंगाई के असर को कम करने के लिए सरकार अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देती है। इसे समय-समय पर बढ़ाया जाता है। रिटायर्ड कर्मचारियों को पेंशन में भी इसका फायदा मिलता है। सरकार ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स पर आधारित महंगाई दर को बेस मानकर महंगाई भत्ता तय करती है।
विज्ञापन
उदाहरण से समझें कि दोबारा डीए बढ़ने से कितनी बढ़ेगी सैलरी
| बेसिक सैलरी (प्रति माह) | महंगाई भत्ता (28 फीसदी के हिसाब से) | महंगाई भत्ता (31 फीसदी के हिसाब से) | इजाफा (3 फीसदी) |
| 15,000 रुपये | 4,200 रुपये | 4,650 रुपये | 450 रुपये |
| 25,000 रुपये | 7,000 रुपये | 7,750 रुपये | 750 रुपये |
| 40,000 रुपये | 11,200 रुपये | 12,400 रुपये | 1,200 रुपये |
सरकार ने कब कितना बढ़ाया डीए?
जनवरी 2020 में केंद्रीय कर्मचारियों का डीए चार फीसदी बढ़ा था। इसके बाद दूसरी छमाही (जून 2020) में इसमें तीन फीसदी का इजाफा हुआ था। जनवरी 2021 में यह चार फीसदी और बढ़ा था। इस तरह डीए 17 फीसदी से बढ़कर 28 फीसदी हो गया था। हालांकि, सरकार ने कोरोना के चलते पिछले साल जनवरी से ही इस पर रोक लगाई हुई थी। अब रोक हटा दी गई है।
विज्ञापन